18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अक्षय, सौम्या बने विजेता

डमिंटन चैम्पियनशिप का समापन बुधवार को फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

2 min read
Google source verification
patrika news


छिंदवाड़ा . जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में ओलम्पिक बैडमिंटन हॉल में आयोजित बैडमिंटन चैम्पियनशिप का समापन बुधवार को फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। अंतिम दिन विभिन्न वर्ग में फाइनल मैच खेले गए, जिसमें पुरुष ओपन एकल में अक्षय मक्कड़, महिला एकल ओपन में सौम्या पटवा, पुरुष युगल ओपन में आदेश, आशुतोष तिवारी विजेता बने। इस अवसर पर खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन के लिए निगम कमिश्नर इच्छित गढ़पाले, वरिष्ठ खिलाड़ी एसएस सालोडकर, एसएल खत्री, इंद्रजीत सिंह बैस सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका रत्नेश दुबे, आदित्य ठाकुर, पियुष ने निभाई। आयोजित समिति ने सम्पूर्ण प्रतियोगिता के दौरान स्वच्छता अभियान के दृष्टिकोण से फूल मालाओं का उपयोग नहीं किया। प्रतियोगिता के बाद उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का चयन कर कुशल प्रशिक्षण आगामी दिनों में विशेष प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन जावेद खान ने किया। प्रतियोगिता में विजेता-उपविजेता के अलावा उत्कृष्ट खिलाड़ी इशिका चौरसिया, अनुभव साहू, अंशुमन, चैतन्य, संचिता, कुशल सहित अन्य को पुरस्कृत किया गया।

बच्चों का परिणाम जानकर खुश हुए अभिभावक
निर्मल प्ले स्कूल में बुधवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। सभी पालकों ने बच्चों के साथ स्कूल पहुंचकर रिजल्ट प्राप्त किया। पालक बच्चों की मेहनत को देखकर खुश हुए। इस मौके पर संचालक डॉ. वायएस सिसोदिया ने विद्यार्थियों के रिजल्ट पर खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। सभी पालकों को इसका श्रेय दिया। कार्यक्रम में सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। स्पेशल पुरस्कार में बेस्ट स्टूडेंट, बेस्ट हैंड राइटिंग, बेस्ट ऑलराउंडर सहित अन्य वर्ग में अवार्ड दिए गए। कार्यक्रम में सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। स्पेशल पुरस्कार में बेस्ट स्टूडेंट, बेस्ट हैंड राइटिंग, बेस्ट ऑलराउंडर सहित अन्य वर्ग में अवार्ड दिए गए। स्पेशल पुरस्कार में बेस्ट स्टूडेंट, बेस्ट हैंड राइटिंग, बेस्ट ऑलराउंडर सहित अन्य वर्ग में अवार्ड दिए गए।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग