क्रिकेट

इस भारतीय क्रिकेटर को अपनी सीनियर से ही हो गया था प्यार, फिर करनी पड़ी दो शादियां

Cricketers Love Story : विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रॉबिन उथप्पा 2015 के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि वह अब सिर्फ आईपीएल में ही नजर आते हैं। मैदान पर शांत दिखने वाले रॉबिन की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। राेबिन को कॉलेज टाइम में ही अपनी सीनियर शीतल से प्यार हो गया था। इसके बाद उन्होंने दो शादियां की थीं।

2 min read
robin-uthappa.jpg
इस भारतीय क्रिकेटर को अपनी सीनियर से ही हो गया था प्यार, फिर करनी पड़ी दो शादियां।

Robin Uthappa Love Story : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों लव अफेयर आम बात है, लेकिन ऐसे कुछ ही क्रिकेटर हैं, जिनकी प्रेम कहानियां परवान चढ़ सकी हैं यानी शादी तक पहुंची हैं। इन्हीं में से एक हैं विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले रॉबिन उथप्पा। रोबिन उथप्पा 2015 के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि वह अब सिर्फ आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। रॉबिन उथप्पा की निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। मैदान पर शांत दिखने वाले रॉबिन की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। राेबिन को कॉलेज टाइम में ही अपनी सीनियर शीतल से प्यार हो गया था। इसके बाद उन्होंने घरवालों की खुशी के लिए दो शादियां की थीं। आइये आज आपको बताते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।

बात उन दिनों की है जब रॉबिन उथप्पा बेंगलुरु के एक कॉलेज में पढ़ते थे। उसी कॉलेज में शीतल भी पढ़ती थीं। हालांकि शीतल कॉलेज में रॉबिन की सीनियर थीं। पहली बार नजर मिलते ही उथप्पा को शीतल से प्यार हो गया था। इसके बाद सात साल तक उथप्पा और शीतल ने एक-दूसरे को डेट किया। शीतल ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि रॉबिन ने घुटनाें पर बैठकर प्यार का प्रपोज किया था।

इसलिए करनी पड़ी दो शादियां

रॉबिन और शीतल ने काफी लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधने का का फैसला किया था। रॉबिन उथप्पा ने 3 मार्च 2016 को शीतल गौतम के संग शादी रचाई थी। बता दें कि शीतल गौतम हिंदू धर्म से हैं और उथप्पा क्रिश्चियन फैमिली से हैं। परिवार वालों की खुशी के लिए दोनों ने पहले 3 मार्च 2016 को ईसाई धर्म के अनुसार शादी की। इसके एक हफ्ते बाद 11 मार्च 2016 को दोनों हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।

यह भी पढ़े - विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में पाकिस्तान 7वें स्थान पर खिसका

इसी साल घर में आई बेबी गर्ल

बता दें कि 36 वर्षीय रॉबिन उथप्पा और शीतल गौतम अक्टूबर 2017 में पहली बार माता-पिता बने थे। इसी साल जुलाई में ही शीतल गौतम ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। उन्होंने बेटी का नाम ट्रिनिटी थिया उथप्पा रखा है।

पूर्व टेनिस प्लेयर हैं शीतल

उथप्पा की पत्नी शीतल गौतम की बात करें तो वह भी स्पोर्ट्स बैकग्राउंड से हैं। शीतल गौतम पूर्व में टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। शीतल ने महज 9 साल की उम्र से ही टेनिस खेलने की शुरुआत कर दी थी। उनके भाई अर्जुन गौतम टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं।

यह भी पढ़े -ईशान किशन ने चुने दुनिया के टॉप 4 गेंदबाज, जानें कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

Published on:
21 Dec 2022 12:24 pm