भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली 33 साल की उम्र में भी एकदम जवान दिखते हैं। लेकिन अब उनकी इस फिटनेस को मेंटेन रखने का राज खुल गया है। बता दें इस बात की जानकारी भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो के कमेंट में दी है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िए पूरी खबर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 33 साल की उम्र में भी एकदम जवान दिखते हैं। मैदान पर उनका जोश जुनून देखते ही बनता है। विरोधी टीम के खिलाड़ी विराट कोहली से टकराने से बचते नजर आते हैं। जब भारतीय टीम फील्ड पर होती है तो विराट कोहली का उत्साह देखते ही बनता है। लेकिन इसी बीच कभी न कभी आपके मन में भी यह सवाल जरूर आया होगा कि विराट कोहली इतनी उम्र में भी अपने आप को फिट कैसे रखते हैं?
तो अगर आप भी यह जानना चाहते हैं विराट कोहली अपने आप को इतना फिट कैसे रखते हैं? तो इस खबर को पूरा पढ़ें। बता दें कि इस बात की जानकारी भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो की एक कमेंट में दी है। आइए आपको इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हैं
बता दें कि मामला यह है कि भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान सुनील छेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कहते दिख रहे हैं कि उन्हें बूढ़ा कहने से पहले आप सोच लें। उन्होंने अपनी इस वीडियो में कहा कि मैं यूरोप में 1 महीने से छुट्टियां मना रहा हूं, हर चीज खा रहा हूं।
5 दिन के ट्रेनिंग के बाद हमारा ब्लिप टेस्ट होता है और मेरे साथ 20, 21 साल के कई लड़के है। मैंने इन सभी लड़कों को इस टेस्ट में हरा दिया है और मेरी उम्र 40 साल है। और मुझ जैसे बूढ़े इंसान से यह सभी जवान लड़के हार गए, तो अगली बार मुझे बुरा कहने से पहले सोच लेना
यह भी पढ़ें : अहमद शहजाद जी रहे हैं गुमनाम जिंदगी कहा 'कहां रन बनाऊं? घर पर'
सुनील छेत्री के इसी वीडियो पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कमेंट किया है और लिखा है 'हा हा लीजेंड' विराट के इस कमेंट के रिप्लाई जवाब में सुनील छेत्री ने लिखा 'सब ब्रोकली और पालक का खेल है। वह अदरक के स्वाद के बारे में क्या कहते हैं। चीयर्स चैंप।
बता देंगे सुनील छेत्री ने यह बातें ऐसे ही नहीं कहीं हैं। कभी ना कभी जब दोनों की पर्सनल बात हुई होगी तो विराट कोहली ने बताया होगा कि वह अपनी डाइट में पालक और ब्रोकली के साथ अदरक का भी इस्तेमाल करते हैं। और शायद इसी वजह से विराट कोहली अपने आप को इस उम्र में फिट रख पाते हैं।