क्रिकेट

वेस्टइंडीज पहुंची भारत की टी20 टीम, लंबे समय के बाद टीम के साथ दिखे कुलदीप यादव

WI vs IND: पांच मैच की टी20 सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम त्रिनिदाद पहुंच गई है। इस टीम में कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। वहीं विराट कोहली , जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है।

2 min read
dk.png

West Indies vs India T20: तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारत वेस्टइडीज़ से पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगा। इसके लिए भारतीय टीम त्रिनिदाद पहुंच गई है। इस टीम में कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक समेत कई सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से बाहर रखा गया है और उन्हें आराम दिया गया है। वहीं रोहित शर्मा को वनडे में आराम दिया गया था।

भारतीय टीम का यह वीडियो भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि कप्तान और बाकी भारतीय खिलाड़ियों की धमाकेदार अंदाज में एंट्री हुई है। बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने गले लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया।

इस वीडियो में दिनेश कार्तिक और भुवनेश्वर कुमार भी नज़र आ रहे हैं। वहीं लंबे समय के बाद भारतीय स्क्वाड में चाइना मैन स्पिनर कुलदीप यादव की एंट्री हुई है। हालांकि वे इस सीरीज से पहले चोटील हो गए थे और उन्हें फिटनेस टेस्ट के बाद की टीम में शामिल किया जाएगा।


29 जुलाई को पांच मैचों की इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। बतौर स्पिनर टीम में रवि बिश्नोई, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं। वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। इसके अलावा कुलदीप के साथ उपकप्तान लोकेश राहुल की भी इस सीरीज में वापसी हुई है। लेकिन उन्हें भी फिटनेस टेस्ट के बाद की टीम में शामिल किया जाएगा।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

केएल राहुल और कुलदीप यादव का स्क्वॉड में रहना फिटनेस पर निर्भर।

Updated on:
26 Jul 2022 06:13 pm
Published on:
26 Jul 2022 06:05 pm
Also Read
View All
INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से भारतीय टीम का सेमीफाइनल हो सकता है कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें लाइव

NZ W vs IRE W: आयरलैंड को हराने में भी न्यूजीलैंड के छूटे पसीने, रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

IPL Trade: दिल्ली कैपिटल्स में होगी ऋषभ पंत की वापसी, सैलरी में भी होगी कटौती, बदले में यह दिग्गज खिलाड़ी जाएगा LSG

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका -ए के खिलाफ फ़ाइनल खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Tri Series: अफगानिस्तान को 103 रन के बड़े अंतर से हरा फ़ाइनल में पहुंचा श्रीलंका, भारत से होगा ख़िताबी मुक़ाबला