क्रिकेट

INDW vs ENGW: शेफाली की फिफ्टी पर भारी पड़े वाट-ब्रंट के अर्धशतक, पहला टी20 हारा भारत

INDW vs ENGW 1st T20: भारतीय महिला टीम को पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ 38 रन से हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 198 रन का लक्ष्‍य रखा था, लेकिन टीम इंडिया 159 रन ही बना सकी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2023, 8:36 AM IST
indw-vs-engw-1st-t20i_1.jpg

INDW vs ENGW 1st T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। सीरीज के पहले ही मैच में टीम इंडिया को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने डेनियल वाट के 75 और नेट स्किवर ब्रंट के 77 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 159 रन ही बना सकी। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 52 की अर्धशतकीय पारी खेली।


इंग्लैंड के 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। उसने पहला विकेट महज 20 के स्कोर पर गंवा दिया। जब स्मृति मंधाना 6 रन बनाकर आउट हुईं। फिर जेमिमा रोड्रिग्स भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद शेफाली और कप्तान हरमनप्रीत के बीच तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी हुई और हरमन 26 रन बनाकर आउट हो गईं।

टीम इंडिया को आखिरी चार ओवर में 65 रन की दरकार थी। ऐसे में शेफाली ने तेजी से रन बनाने का प्रयास किया और वह सोफी एक्लेस्टोन का शिकार बन गईं। शेफाली ने 42 गेंदों पर 52 रन बनाए। भारत का छठा विकेट 151 के स्‍कोर पर गिरा। जब कनिका आहूजा 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। पूजा वस्त्राकर 11 और दीप्ति शर्मा 3 रन पर नाबाद रहीं और भारतीय टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी।

Published on:
Also Read
View All
NZ vs IND: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले वेलिंगटन में चल रही तेज हवा, प्रैक्टिस करना भी हुआ मुश्किल, BCCI ने पोस्ट किया वीडियो

NZA vs INDA: 2 दिन तक पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्‍त कमबैक, आकिब नबी ने बरपाया कहर, अब जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर

NZ vs IND: अर्शदीप सिंह के पास आज एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2 विकेट लेते ही बनेंगे वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

जो रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, उस सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे संजू सैमसन! वेलिंगटन में करना होगा ये काम

IND vs NZ: वेलिंगटन की पिच पर टी20 में औसतन कितने रन बनते हैं? तीसरे टी20 से पहले जानें मैदान के दिलचस्प आंकड़े