क्रिकेट

IPL-12: रसेल के आगे नहीं चले गेल, कोलकता नाइट राइडर ने किंग्स XI पंजाब को 28 रनों से हराया

- कोलकाता की टीम ने किंग्स के सामने 219 रन की चुनौती रखी - पंजाब 20 ओवर में 190 रन ही बना सकी - क्रिस गेल 20 रन बनाकर आउट हो गए
2 min read
IPL
IPL-12: रसेल के तूफान में उड़ा किंग्स XI पंजाब, कोलकता नाइट राइडर ने 28 रनों से हराया

कोलकाता। कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 12 वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने किंग्स इलेवन पंजाब (केएक्सआईपी) को 28 रनों से हराया। केएक्सआईपी ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया है। कोलकाता की टीम ने किंग्स के सामने 219 रन की चुनौती रखी। पंजाब के लिए क्रिस गेल और केएल राहुल की जोड़ी पारी की शुरुआत करने उतरी। लेकिन राहुल सिर्फ एक रन बनाकर पविलियन लौट गए। इसके बाद क्रिस गेल 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सरफराज 13 बनाकर आउट हो गए। मयंक अग्रवाल ने बड़ी पारी खेलते हुए 58 रन बनाए। डेविड मिलर ने 59 और मनदीप सिंह ने 33 रन बनाए और अंतिम तक टिके रहे। पंजाब 20 ओवर में 190 रन ही बना सकी। वहीं, कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने 2 विकेट, जबकि पीयूष चावला और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने क्रिस गेल को कैच आउट कराकर चलता किया। ये कोलकता नाइट राइडर की दूसरी जीत है।

पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 218 रन बनाए हैं और इसी के साथ किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 219 का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ। पहले सुनील नारायण, नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा ने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और आखिर में आंद्रे रसेल ने तो मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी।

आंद्रे रसेल ने की चौके-छक्कों की बारिश

आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए 17 गेंदों में 282 के स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए। इस पारी में रसेल ने 3 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के मारे। रसेल ने मैदान के हर खाने में गेंद को पहुंचाया। आंद्रे रसेल से पहले नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा ने अहम साझेदारी की और कोलकाता की पारी को सही समय पर संभाला, लेकिन अर्द्धशतक बनाकर नीतीश राणा आउट हो गए। राणा ने 63 रनों की पारी खेली। वहीं रॉबिन उथप्पा 67 रन पर नॉट आउट रहे।

सुनील नारायण की धमाकेदार शुरुआत

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। सुनील नारायण ने 9 गेंदों में 24 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। सुनील ने 1 चौका और तीन छक्के मारे। हालांकि क्रिस लिन (10) सस्ते में आउट हो गए।

Updated on:
28 Mar 2019 09:17 am
Published on:
27 Mar 2019 11:48 pm