Mahendra Singh Dhoni का एक वीडियो जॉर्ज नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपलोड किया है। CSK के सदस्य लग रहे जॉर्ज का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जितने अच्छे कप्तान और खिलाड़ी हैं, उतने ही अच्छे वह इंसान भी हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान मैदान के भीतर और बाहर से अपने व्यवहार से कई लोगों के दिल जीते हैं। धोनी के विनम्र स्वभाव का एक और नमूना नमूना हाल ही में देखने को मिला, जब वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के लिए अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जा रहे थे।
यात्री को ऑफर की बिजनेस क्लास की सीट
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम के साथी को अपनी बिजनेस क्लास की सीट दे दी थी और उनकी इकॉनोमी क्लास की सीट खुद ले ली। धोनी ने ऐसा इसलिए किया, उस व्यक्ति का पैर काफी लंबा था और इस कारण उन्होंने इकॉनोमी क्लास की सीट पर उसे बैठने में परेशानी हो रही थी। एक यूजर ने इसका वीडियो अपलोड किया है।
जॉर्ज नाम के यूजर ने ट्वीट किया
महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो जॉर्ज नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपलोड किया है। इनके ट्विटर प्रोफाइल से वह भी चेन्नई सुपर किंग्स के ही सदस्य लग रहे हैं। वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सुरेश रैना (Suresh Raina) और अन्य साथियों से बात करते नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट में जॉर्ज ने लिखा है कि एक इंसान जो कामयाबी की बुलंदियों पर हो, जिसने क्रिकेट में सब कुछ हासिल किया हो। वह आपसे कहे कि आपके पैर काफी बड़े हैं आप मेरी बिजनेस क्लास सीट पर बैठ जाएं और आपकी जगह वह इकॉनोमी में बैठ जाएंगे। जॉर्ज ने कहा कि कप्तान उन्हें कभी हैरान करने से बाज नहीं आते।
धोनी ने हाल ही में लिया है संन्यास
महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास लेने की घोषणा पर करते हुए लिखा कि आज रात 7:29 से उन्हें रिटायर समझा जाए। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते रहेंगे। धोनी के साथ ही उनके मित्र और आईपीएल में उनकी कप्तानी में खेलने वाले सुरेश रैना ने भी 15 अगस्त को उनके साथ ही संन्यास लेंगे।