क्रिकेट

IPL 2018: चोटिल केदार जाधव की जगह CSK में शामिल हुए डेविड विली, जानें उनके बारे में

चोटिल केदार जाधव की जगह पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में डेविड विली को शामिल किया गया है। विली इंग्लैंड के स्टार ऑल राउंडर हैं।

2 min read
devid willy

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल बल्लेबाज केदार जाधव की जगह पर डेविड विली को अपनी टीम में शामिल किया है। डेविड विली इंग्लैंड के स्टार ऑल राउंडर है। टी-20 क्रिकेट में विली ने अच्छा नाम कमाया है। हालांकि आईपीएल की नीलामी के दौरान वे किसी भी फ्रेंचाइजी की पंसद बन पाने में नाकाम रहे थे। डेविड विली अभी काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर टीम की ओर से खेलते हैं। जहां उन्होंने कई उपयोगी पारियां खेली है।

यॉर्कशायर ने की पुष्टि-
काउंटी क्रिकेट टीम यॉर्कशायर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। बता दें कि केदार जाधव आईपीएल 11 में मात्र एक ही मैच खेल सके। वे आईपीएल 11 की पहली मैच में चेन्नई की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई पर शानदार जीत दिलाई थी।

तीसरे काउंटी क्रिकेटर बने विली-
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में काउंटी क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटरों में से डेविड विली तीसरे ऐसे क्रिकेटर बने, जिन्हें IPL की किसी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है। विली से पहले काउंटी क्रिकेट के टॉम कुरेन और लियाम प्लंकेट भी आईपीएल में शामिल हो गए हैं।

केदार की भरपाई कर पाना होगी चुनौती -
विली के लिए इस सीजन में केदार जाधव की भरपाई कर पाना बड़ी चुनौती होगी। बता दें कि केदार चेन्नई की टीम में बल्लेबाजी के मजबूत स्तंभ थे। केदार ने पहले मैच में जिस तरह से आखिरी ओवर में लगातार दो गेदों पर सिक्स और फोर लगा कर टीम को जीत दिलाई, वो उनके कद को बताता है।

गेंदबाजी भी करते है विली-
डेविड विली का सीएसके के साथ जुड़ना इस मामले में बेहतर है, कि वे तेज-तरार्र बल्लेबाजी करने के साथ-साथ किफायदी गेंदबाजी करने में भी माहिर है। विली ने इग्लैंड की ओर से 20 मैच में 24 विकेट झटके हैं। साथ ही वनडे में विली ने अब तक इंग्लैंड की ओर से 34 मैच खेले है, जिसमें उनके नाम पर 36 विकेट दर्ज है। स्टार ऑल-राउंडर विली ने अबतक 147 टी20 मुकाबलों में 2097 रन बना चुके है। इसमें 2 शतक और और 7 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Published on:
10 Apr 2018 05:04 pm
Also Read
View All
टीम इंडिया अपने ही घर में बनेगी मेहमान! अफगानिस्तान बनाने जा रहा है क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड

श्रीलंका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 की घोषणा की, IPL खेलने की अनुमति नहीं देने पर बोर्ड को कोर्ट में घसीटने वाले तुषारा भी 46 क्रिकेटर में शामिल

‘खुद एक मजाक बन गए हैं!’… ललित मोदी ने LSG के मालिक को सरेआम लताड़ा, ऋषभ पंत से बदतमीजी करने पर बुरी तरह भड़के

IPL 2026 में रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने क्‍या दोगुनी की एंडोर्समेंट फीस? जानें अब कितना कर रहे चार्ज

हार्दिक पंड्या आज BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में करेंगे रिपोर्ट, अफगानिस्तान सीरीज में खेलने पर लटकी तलवार