
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में आज (रविवार) को हैदराबाद सनराइजर्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। ईडन गार्डन में होने वाले इस मैच में हैदराबाद की टीम के पास एक बड़ा रिकॉर्ड कायम करने का मौका होगा। हैदराबाद की टीम अपने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में यदि तीसरे मुकाबले में केन विलियमसन की अगुआई में हैदराबाद जीतती है, तो टीम ईडन गार्डन पर अपनी पहली जीत हासिल कर लेगी। बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच ईडेन गार्डन में अबतक पांच मैच खेले गए है। लेकिन पांचों मैच में घरेलू टीम कोलकाता ने हैदराबाद को हराया है। इस सीजन में हैदराबाद के पास जीत हासिल करने का बेहतरीन मौका है।
जीत की हैट्रिक पूरी करेगी हैदराबाद -
आईपीएल -11 में हैदाराबाद की टीम शानदार लय में चल रही है। हैदराबाद ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से पीटा था और गुरुवार को उसने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियन्स को एक विकेट से हरा दिया था। हैदराबाद ने अपने दोनों मैच अपने मैदान पर खेले थे और यह उसका पहला बाहरी मैच होगा। यदि आज भी हैदराबाद जीतती है, तो वह जीत की हैट्रिक पूरी करेगी।
केकेआर को मिली है एक जीत और एक हार -
दूसरी ओर कोलकाता की टीम ने ईडन गार्डन में अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को चार विकेट से हराया था। लेकिन उसे अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों चेन्नई में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उनसे एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।
संभावित टीम -
हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन , मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, युसूफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी, रिकी भुई, बासिल थम्पी, टी. नटराजन, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, मेहेदी हसन, तन्मय अग्रवाल, एलेक्स हेल्स, कार्लोस ब्रैथवेट, राशिद खान, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, क्रिस जॉर्डन और बिली स्टानलेक।
कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी, टॉम कुरेन।