क्रिकेट

IPL 2018: मैच के बाद राहुल और हार्दिक ने क्यों बदली जर्सी, जानें ये खास वजह

आईपीएल के 50वें मैच में एक बेहद खास नजारा देखने को मिला। पंजाब के राहुल और मुंबई के हार्दिक ने आपस में अपनी जर्सी बदली। जानें क्या था इसकी वजह...
2 min read
ipl

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 50वें मैच में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से हुआ। इस मैच में ज्यादातर समय मुंबई पर हावी रहने के बाद भी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को तीन रन के अंतर से जीत हासिल हुई। इस मैच के समाप्त होने के बाद मैदान में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। मैच में बेहतरीन पारी खेलने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल औऱ मुंबई इंडियंस की ओर से इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटका चुके हार्दिक पांड्या ने आपस में अपनी जर्सी बदल ली।

फुटबॉल में है ये परंपरा-
आम तौर पर जर्सी बदलने की परंपरा फुटबॉल में होती है। वहां मैच समाप्त होने के बाद स्टार फुटबॉलर आपस में जर्सी बदलते है। लेकिन क्रिकेट में ऐसा पहली बार देखा गया। बता दें कि क्रिकटरों की जर्सी के पर न केवल टीम का नाम बल्कि उस क्रिकेटर का नाम भी होता है। इसके बाद भी राहुल और पांड्या ने आपस में जर्सी बदली।

राहुल ने बताई वजह-
मैच समाप्त होने के बाद पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने जर्सी बदलने का कारण बताया। राहुल ने बताया कि हमने पहले कई बार ऐसा फुटबॉल में देखा है। वहां खेल भावना बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाता है। हमने भी क्रिकेट में अपनी खेल भावना को दिखाने के लिए ऐसा किया। साथ ही राहुल ने बताया कि उन्हें अलग-अलग जर्सी जमा करने का शौक भी है।

हार के बाद निराश थे राहुल-
मैच में मिली हार के बाद के एल राहुल निराश दिखे। बता दें कि इस मैच में के एल राहुल ने 60 गेंदों पर 94 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उनके क्रीज पर रहते हुए पंजाब की जीत तय दिख रही थी। लेकिन अंत में जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पंजाब को हार का मुंह देखना पड़ा था।

Published on:
17 May 2018 06:09 pm
Also Read
View All
‘हम वापसी करने में काफी अच्छे’, बांग्लादेश से एकतरफा हार के बाद नहीं टूटा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का ‘घमंड’, दिया बड़ा बयान

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद भारत से बहुत आगे निकला बांग्लादेश, देखें WTC अंक तालिका का हाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद भावुक हुए कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने दिया दिल जीतने वाला बयान

AUS vs BAN: 31 साल बाद भारत के आलवा किसी एशियाई टीम से घर पर टेस्ट मैच हारा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश ने दूसरी बार कंगारूओं को हराया

AUS vs BAN: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर हराया, 9 विकेट से जीता डार्विन टेस्ट