क्रिकेट

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल ने बनाए 110 रन, मुंबई इंडियंस को दिया आसान लक्ष्य

आज दिल्ली कैपिटल की बल्लेबाजी बिखरी नजर आई। टॉप खिलाड़ी शिखर धवन बिना रन बनाए लौट गए।

less than 1 minute read
आज दिल्ली कैपिटल की बल्लेबाजी बिखरी नजर आई।

नई दिल्ली। शनिवार को मुंबई इंडियन और दिल्ली कैपिटल के बीच अहम मैच हो रहा है। पहली पारी में दिल्ली कैपिटल मुंबई इंडियन के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 110 बना पाई। दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ियों का विकेट लगातार गिरने से मुंबई इंडियन को जीत के लिए आसान 11 रनों का लक्ष्य दिया है।

आज दुबई में दिल्ली कैपिटल की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई। टीम की ओर से सबसे ज्यादा 25 रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए। वहीं उनके अलावा पंत ने 21, आर अश्विन और कागिसो रबाडा ने 12 रन बनाए। टॉप बल्लेबाज शिखर धवन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इशान और डीकॉक ने की पारी की शुरुआत
वहीं 111 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत हो चुकी है। इशान किशन और क्विंटन डीकॉक ओपनिंग बैटिंग मैदान में कर रहे हैं। पहले ओवर में आर अश्विन ने केवल दो रन दिए। वहीं इसके बाद दूसरा ओवर करने आए कागिसो रबाडा पांच रन दिए।

Updated on:
31 Oct 2020 10:10 pm
Published on:
31 Oct 2020 05:53 pm
Also Read
View All