क्रिकेट

IPL 2020: Rohit Sharma के नाम 4 रिकॉर्ड कर रहे इंतजार, अब तक टीम को चार बार खिताब दिलाया

Highlights रोहित शर्मा अगर 102 रन बना लेते हैं तो वे आइपीएल में 5 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे। वे सात छक्के मार देते हैं तो वे मुंबई इडियंस के लिए 150 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।
2 min read
rohit Sharma
रोहित शर्मा।

नई दिल्ली। IPL 2020 का मुकाबला रिकॉर्ड के मामले में इस खिलाड़ी के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। अबू धाबी में होने इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयारियां कर रही हैं। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान और हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा के नाम कई रिकॉर्ड इंतजार कर रहे हैं। उनकी निगाहें आइपीएल के 13वें सीजन के शुरुआती मैचों में चार बड़े रिकॉर्ड हासिल करने के लिए होंगी। इसके लिए रोहित शर्मा जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा आइपीएल के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने बीते सात सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर टीम को चार बार खिताब दिलाया है। उनके बाद दूसरे नंबर पर एमएस धौनी का नाम शामिल है, जिन्होंने 10 बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है और टीम को तीन बार आइपीएल चैंपियन बनाया है। धौनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए भी एक सीजन में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। टीम इस दौरान क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी।

इन 4 रिकॉर्ड पर होगी रोहित की नजर

IPL 2020 में रोहित शर्मा पहले कुछ मैचों में बड़े रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं, उनमें चार रिकॉर्ड शामिल हैं। रोहित शर्मा अगर 102 रन बना लेते हैं तो वे आइपीएल में 5 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना और विराट कोहली के नाम पर है। मुंबई इंडियंस के लिए भी रोहित रिकॉर्ड बना सकते हैं।

हिटमैन रोहित शर्मा जैसे ही इस सीजन में 272वां रन बनाएंगे,वे मुंबई इंडियंस के लिए 4 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। इसके साथ अगर वे सात छक्के मार देते हैं तो वे मुंबई इडियंस के लिए 150 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं,अगर रोहित शर्मा छह छक्के IPL 2020 में मार देते हैं तो वे आइपीएल में 200 छक्के मारने वाले बल्लेबाज होंगे। उनसे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल,एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी के नाम हैं।

Updated on:
15 Sept 2020 10:18 am
Published on:
15 Sept 2020 10:14 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा