क्रिकेट

PBKS vs SRH: चंडीगढ़ में आज धमाल मचाएंगे बल्लेबाज या गेंदबाज काटेंगे गदर, पढ़ें पिच रिपोर्ट

PBKS vs SRH Pitch Report: चंडीगढ़ में आज 9 अप्रैल को पंजाब किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2024 का 23वां मैच खेला जाएगा। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं चंडीगढ़ के मुल्‍लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट।

2 min read

PBKS vs SRH Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 23वां मैच आज मंगलवार 9 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से पंजाब किंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चंडीगढ़ में खेला जाएगा। शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब और पैट कमिंस के नेतृत्‍व वाली हैदराबाद दोनों ही टीमों को अभी तक आईपीएल 2024 के चार-चार मुकाबलों में से दो-दो में जीत हासिल हुई है। दोनों ने ही अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में आज दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं चंडीगढ़ के मुल्‍लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट।


महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां अब तक आईपीएल का एक मुकाबला पंजाब और दिल्‍ली के बीच खेला गया है। जिसमें पंजाब ने दिल्‍ली के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की थी। इस पिच पर स्पिनर्स और पेसर दोनों को बराबर ही मदद मिलती है। यहां बल्‍लेबाजों के लिए बड़ा स्‍कोर करना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।

पंजाब किंग्स फुल स्‍क्‍वाड

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, तनय त्यागराजन, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विधाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, रिले रोसौव, हरप्रीत सिंह भाटिया, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, अथर्व तायडे, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी और विश्वनाथ सिंह।

यह भी पढ़ें : PBKS vs SRH: आज पंजाब से होगी हैदराबाद की भिड़ंत, जानें कब-कहां देखें फ्री लाइव मैच

सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्‍क्‍वाड

अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, ट्रैविस हेड, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, उपेन्द्र यादव, अनमोलप्रीत सिंह, जे सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन और आकाश महाराज सिंह।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान टीम के नए हेड कोच का ऐलान, विदेशी नहीं इस देसी दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी

Published on:
09 Apr 2024 12:07 pm
Also Read
View All