क्रिकेट

IPL 2024 Points Table: राजस्थान रॉयल्स जीत के चौके के साथ टॉप पर, जानें अन्‍य टीमों का हाल

IPL 2024 Points Table Updates: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराते हुए जीत का चौका लगाया है। इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है और आरसीबी 8वें पायदान पर। आइये जानते अन्‍य टीमों का क्‍या हाल है।

less than 1 minute read

IPL 2024 Points Table Updates: आईपीएल 2024 का 19वां मैच शनिवार रात जयपुर के स्वाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्‍थान ने आरसीबी को 6 विकेट से शिकस्‍त देते हुए जीत का चौका लगाया है। इसी शानदार जीत के साथ ही राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम एक बार फिर आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। जबकि इस हार के साथ आरसीबी 8वें पायदान पर पहुंच गई है। आइये आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में अन्‍य टीमों का हाल जानते हैं।


राजस्थान ने छीना केकेआर का ताज

राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चार मुकाबले जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़ते हुए नंबर-1 का ताज हासिल कर लिया है। राजस्थान रॉयल्‍स और केकेआर ही इस सीजन में दो ऐसी टीमें हैं, जिन्‍होंने अभी तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं। जबकि मुंबई इंडियंस ने अभी तक अपने सभी मुकाबले गंवाए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्‍थान पर है।


IPL 2024 Points Table



















































































































नंबरटीममैचजीतहारटाई/नो रिजल्‍टअंकनेट रन रेट
1राजस्थान रॉयल्‍स4400/08+1.120
2कोलकाता नाइट राइडर्स3300/06+2.518
3चेन्‍नई सुपर किंग्‍स4220/04+0.517
4लखनऊ सुपर जायंट्स3210/04+0.483
5सनराइजर्स हैदराबाद4220/04+0.409
6पंजाब किंग्‍स4220/04-0.220
7गुजरात टाइटंस4220/04-0.580
8रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5140/02-0.843
9दिल्‍ली कैपिटल्‍स4130/02-1.347
10मुंबई इंडियंस 3 0 3 0 0 03030/00-1.423
Updated on:
07 Jul 2025 07:37 pm
Published on:
07 Apr 2024 07:50 am
Also Read
View All
NZ vs IRE Test: दोहरे शतक से चूके टॉम ब्लंडेल, न्यूजीलैंड ने 490 रन पर घोषित की पहली पारी, आयरलैंड का बुरा हाल

RR vs SRH Qualifier 2: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब, पर मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स की बोलती है तूती, नहीं हारे एक भी मुक़ाबला

Rajasthan Royals playoffs Record: राजस्थान रॉयल्स ने खेले हैं 12 प्लेऑफ मुक़ाबले, क्वालीफायर 2 में दो बार मिली है हार, पढ़ें कैसा है रिकॉर्ड

IPL 2026: सुनील गावस्कर और संजय बांगर का आशीर्वाद लेने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जतिन सप्रू के पैर पकड़े, वायरल हो गया Video

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे होते वैभव सूर्यवंशी, कुछ लाख की कमी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा