क्रिकेट

BCCI ने बदल दिया IPL 2024 का कार्यक्रम, 16 और 17 अप्रैल को होने वाले मैचों की तारीख बदली

IPL 2024 में अहमदाबाद में 16 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाना था तो 17 अप्रैल को कोलकाता और राजस्थान के बीच मुकाबला होना था, जिसके कार्यक्रम को बदल दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2024, 3:57 PM IST
patrika_sportss_p.jpg

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के कार्यक्रम में बदलाव को लेकर बीसीसीआई का अपडेट आ गया है। इस सीजन के 2 मैचों के क्रायक्रम को बदल दिया गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 16 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाना था, जो अब 17 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला जाएगा। दूसरी ओर 17 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होना था, जो अब एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को ईडन गार्डेंस में ही खेला जाएगा।

इन दो मैचों के क्रायक्रम के अलावा किसी और मैच के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को भाग लेना है। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और वह दूसरे स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस ने अपने 3 में से 2 मैच जीते हैं और 4 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की और वह अंक तालिका में 7वें स्थान पर मौजूद है।

Published on: