क्रिकेट

IPL 2025: आखिर मिल ही गई बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने की अनुमति, मिचेल स्टार्क की लेंगे जगह

Mustafizur Rahman: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से एनओसी मिलने के चलते मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में मुस्तफिजुर दिल्ली कैपिटल्स के शेष तीन मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

2 min read
May 16, 2025
Delhi Capitals

Mustafizur Rahman to join delhi capitals: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को आईपीएल के मौजूदा सीजन में खेलने की अनुमति मिल गई है। ऐसे में उनकी उपलब्धता को लेकर संशय के बादल छट गए हैं। अब मुस्तफिजुर रहमान 18 से 24 मई तक IPL की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध रहेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की ओर से इस सबंध में शुक्रवार दोपहर को उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से एनओसी (NOC) मिलने से अब मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति में मुस्तफिजुर रहमान दिल्ली कैपिटल्स के शेष तीन मैच में खेलेंगे। हालांकि यदि दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में प्रवेश करती है तो मुस्तफिजुर उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि भारत के लिए रवाना होने से पहले मुस्तफिजुर शनिवार को शारजाह में यूएई के खिलाफ पहले टी20 के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। हालांकि 18 मई को भारत पहुंचने के बाद वह उसी शाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

मुस्तफिजुर रहमान को इसी सप्ताह दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अस्थाई रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम संग जोड़ा था, लेकिन उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ था, क्योंकि बीसीबी ने कहा था कि 29 वर्षीय खिलाड़ी बोर्ड से एनओसी के लिए संपर्क नहीं किया है।

वही, शुक्रवार की सुबह मिचेल स्टार्क ने इसकी पुष्टि की कि वह IPL 2025 के शेष सीजन के लिए भारत नहीं लौटेंगे। मिचेल स्टार्क पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, जिसे बीच में रोकना पड़ा था। अब यह मैच दोबारा खेला जाएगा। इस सीजन एक मैच खेलने वाले डोनावन फरेरा भी भारत वापस नहीं लौटने वाले हैं। मिचेल स्टार्क इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने 11 मुकाबलों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए थे।

फॉफ डूप्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स भारत लौट रहे हैं। हालांकि ट्रिस्टन स्टब्स 11 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Finals) के मद्देनजर IPL 2025 प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे।

Also Read
View All

अगली खबर