क्रिकेट

DC vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? सामने आई यह बड़ी वजह

DC vs LSG, IPL 2025: केएल राहुल निजी कारणों से रविवार रात को मुंबई वापस अपने घर लौट गए हैं।,

2 min read
Mar 24, 2025

DC vs LSG, IPL 2025: आईपीएल 2025 का चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में आमने-सामने हैं। ऐसे में इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले केएल राहुल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। वह इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। दरअसल, 32 वर्षीय केएल राहुल को अचानक घर लौटना पड़ा है। केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल रविवार रात को मुंबई वापस अपने घर लौट गए, जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उनके अगले मुकाबले में भी खेलने पर संशय है।

केएल राहुल को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज कर दिया था। उसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 12 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में वह भी शामिल थे। हालाकि वह भारत की टी-20 टीम का हिस्सा नहीं है। ICC चैंपियंस ट्रॉफी की खिताबी जीत के बाद उन्होंने भारतीय टी-20 टीम में फिर से जगह बनाने की इच्छा जताई थी।

2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से आईपीएल डेब्यू करने वाले केएल राहुल 2022 से 2024 तक लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) का हिस्सा थे। IPL 2020 में पंजाब किंग्स की ओर से सबसे अधिक रन बनाने पर ऑरेंज कैप जीता था। आईपीएल में केएल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा रहा है। उन्होंने 132 मैचों में 45.46 की औसत और 134.61 की स्ट्राइक रेट से 4683 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 37 अर्द्धशतक शामिल हैं।

Published on:
24 Mar 2025 08:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर