क्रिकेट

IPL 2025 Gujarat Titans Players Full List: बटलर, रबाडा, नीलामी में गुजरात टाइटन्स ने किन खिलाड़ियों को खरीदा? देखें पूरा स्क्वाड

टीम ने दिग्गज स्पिनर राशिद खान को 18 करोड़, कप्तान शुभमन गिल को 16.50 करोड़ और साई सुदर्शन को 8.50 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी रिटेन किया है।

less than 1 minute read
IPL 2025 Gujarat Titans Players Full List

IPL 2025 Gujarat Titans Players Full List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन शुरू हो चुका है। गुजरात टाइटंस (GT) ने ऑक्शन की बेहतरीन शुरुआत करते हुए तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को 10.75 करोड़ और विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 15.75 करोड़ में खरीदा है।

फ्रेंचाईजी ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 12.25 करोड़ और प्रसिद्ध कृष्णा -को 9.50 करोड़ में खरीदा है।

इस ऑक्शन में गुजरात 69 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरा है। गुजरात टाइटंस ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है और इनमें से तीन कैप्ड खिलाड़ी हैं। गुजरात ने डेविड मिलर और मोहित शर्मा को रिलीज कर दिया है। गुजरात के पास एक राइट टू मैच कार्ड (RTM) हैं।

टीम ने दिग्गज स्पिनर राशिद खान को 18 करोड़, कप्तान शुभमन गिल को 16.50 करोड़ और साई सुदर्शन को 8.50 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी रिटेन किया है। राहुल तेवतिया को 4 करोड़ और शाहरुख खान को 4 करोड़ रुपए दिये हैं। तो आइए एक नज़र डालते हैं जीटी ने इस ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को खरीदा है।

बल्लेबाज -
शुभमन गिल -16.50 करोड़
साई सुदर्शन – 8.50 करोड़
निशांत सिंधु - 30 लाख
महिपाल लोमरोर - 1.70 करोड़

विकेट कीपर -
जोस बटलर - 15.75 करोड़ ✈
कुमार कुसाग्र - 65 लाख
अनुज रावत - 30 लाख

ऑलराउंडर -
राशिद खान – 18 करोड़ ✈
राहुल तेवतिया – 4 करोड़
शाहरुख खान – 4 करोड़
वाशिंगटन सुंदर - 3.20 करोड़
अर्शद खान - 1.30 करोड़
शेरफेन रदरफोर्ड - 2.60 करोड़ ✈
जयंत यादव - 75 लाख
ग्लेन फिलिप्स - 2 करोड़ ✈
करीम जनत - 75 लाख ✈

गेंदबाज -
कगिसो रबादा - 10.75 करोड़ ✈
मोहम्मद सिराज - 12.25 करोड़
प्रसिद्ध कृष्णा - 9.50 करोड़
मानव सुथार - 30 लाख
गेराल्ड कोएत्ज़ी - 2.40 करोड़ ✈
गुरनूर ब्रार - 1.30 करोड़
साई किशोर - 2 करोड़ (RTM)
ईशांत शर्मा - 70 लाख

Updated on:
25 Nov 2024 10:03 pm
Published on:
24 Nov 2024 04:02 pm