क्रिकेट

MI vs GT: प्लेऑफ के करीब पहुंचकर मुंबई की लड़खड़ाई बल्लेबाजी, गुजरात के खिलाफ 7 बल्लेबाज दहाई के भीतर हो गए ढेर

IPL 2025, MI vs GT: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने चलर प्रदर्शन कर टीम को मझधार में डाल दिया। टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

2 min read
May 06, 2025

IPL 2025 Mumbai Indians vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 156 रन बनान होंगे। वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम विल जैक्स के शानदार अर्धशतक की बदौलत 155 रन बनाने में सफल रही। लगातार 6 मैच जीतने वाली इस टीम की प्लेऑफ उम्मीदों को मजबूत करने के लिए यह मैच काफी अहम है। लेकिन बल्लेबाजों ने निराश कर दिया। हालांकि मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइन अप में इतना दम है कि गुजरात को 155 के पहले रोक दें।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रायन रिकल्टन मैच की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार हो गए। इसके बाद अरशद खान ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। 26 रन पर दो विकेट गंवाने वाली मुंबई इंडियंस को विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने संभाला और 100 के करीब पहुंचाया। 97 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव 35 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। अगले ओवर में विल जैक्स भी 53 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए।

बॉश ने खेली 27 रनों की पारी

106 रन पर हार्दिक पंड्या भी आउट हो गए और आधी टीम पवेलियन लौट गई। तिलक वर्मा और नमन धीर भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। कॉर्बिन बॉश ने 22 गेंदों में 27 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 20 ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई की टीम 155 रन बना चुकी थी और उसके 8 विकेट गिरे थे। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज ने 3 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किया तो साई किशोर ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और जिराल्ड कोएट्जी को भी एक एक सफलता मिली।

Also Read
View All

अगली खबर