क्रिकेट

IPL 2025 Prize Money में क्या हुआ बदलाव? आज विजेता-उपविजेता पर होगी धनवर्षा, ये 8 अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी भी होंगे मालामाल

IPL 2025 Prize Money: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज मंगलवार को आरसीबी और पंजाब किंग्‍स के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। जिसके बाद विजेता-उपविजेता टीम के साथ अवॉर्ड जीतने वाले प्‍लेयर्स इनाम दिया जाएगा। आइये जानते हैं इस बार किसको कितना पैसा मिलेगा।
2 min read
Jun 03, 2025
IPL 2025 trophy
IPL पर सरकार ने जीएसटी रेट बढ़ा दिया है। (Photo source: X@/IPL)

IPL 2025 Prize Money Details: आईपीएल 2025 का खिताबी मुकाबला शुरू होने अब कुछ ही घंटे शेष हैं। इस सीजन का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्‍स के बीच शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी बनाम पंजाब किंग्‍स मैच के बाद विजेता और उपविजेता के साथ प्‍लेऑफ की अन्‍य दो टीमों को भी करोड़ों रुपए का इनाम मिलेगा। इसके साथ ही अवॉर्ड जीतने वाले प्‍लेेयर्स को भी मोटा पैसा मिलेगा। इस मैच से पहले फैंस ये भी जानने के लिए उत्‍सुक होंगे कि इस बार किसको कितनी प्राइज मनी मिलेगी तो आइये आपके इन सवाल का जवाब हम देते हैं।

आईपीएल की प्राइज मनी में कितनी बढ़ोतरी?

क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल भी उठ रहा होगा कि इस बार बीसीसीआई ने आईपीएल की प्राइज मनी में कितनी बढ़ोतरी की है? दरअसल बीसीसीआई की ओर से आईपीएल 2025 की प्राइज मनी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड विजेता और उपविजेता को 2022 से चली आ रही प्राइज मनी ही प्रदान करेगा।

आखिरी बार 2022 में हुआ था बदलाव

बता दें कि आखिरी बार आईपीएल की प्राइज मनी में बदलाव 2022 में किया गया था। उस बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये तो उपविजेता टीम को 13.5 करोड़ रुपए का इनाम दिया गया था। जबकि क्वालीफायर-2 हारने वाली टीम को 7 करोड़ रुपये और एलिमिनेटर हारने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये के इनाम से नवाजा गया।

IPL 2025 Prize Money

विजेता - 20 करोड़ रुपये

उपविजेता - 13.5 करोड़ रुपये

क्वालीफायर-2 - 7 करोड़ रुपये

एलिमिनेटर - 6.5 करोड़ रुपये

ऑरेंज कैप और पर्पल कैप  

आईपीएल में विजेता और उपविजेता टीमों के अलावा 8 अवॉर्ड और दिए जाते हैं, जिनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, मोस्‍ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, पावर प्लेयर ऑफ द सीजन, सीजन में सबसे ज्यादा छक्के, गेम चेंजर ऑफ द सीजन शामिल हैं। इनमें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन को 20 लाख रुपये और अन्‍य सभी को 10-10 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाती है।

Published on:
03 Jun 2025 09:22 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा