क्रिकेट

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: खिताब के लिए बेकरार आरसीबी और उसके फैंस, खिताबी जीत की दुआ मांगने पहुंच गए यहां

IPL Final RCB vs PBKS: 18 साल में चार बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद किस्मत ने कभी उनका साथ नहीं दिया। इस बार खिताब जीतने के लिए आरसीबी फैंस ने विजयनगर के गणपति मंदिर में एक विशेष हवन का आयोजन किया।
2 min read
Jun 03, 2025
RCB Fans (PHoto Credit- RCB X)
RCB Fans (PHoto Credit- RCB X)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी। आरसीबी की जीत के लिए देशभर में जगह-जगह फैंस विशेष पूजा कर रहे हैं, ताकि टीम की जीत में कोई बाधा ना आए। बेलगावी के चेन्नम्मा सर्कल में स्थित गणपति मंदिर में भगवान गणेश की विशेष पूजा की गई। फैंस ने यहां आरसीबी की जीत के नारे लगाए। वहीं, हुबली के साईं बाबा मंदिर में भी विशेष पूजा कराई गई। 'कर्नाटक आर्मी' ने यहां बल्ले की पूजा की।

शिरडी पहुंचे RCB के फैंस

बेलगाम के शिरडी साईं भव मंदिर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां फैंस ने मंदिर में विशेष पूजा के साथ अपना माथा टेका। बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस मंगलवार को अपनी टीम की जीत की कामना कर रहे हैं। 18 साल में चार बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद किस्मत ने कभी उनका साथ नहीं दिया। इस बार खिताब जीतने के लिए आरसीबी फैंस ने विजयनगर के गणपति मंदिर में एक विशेष हवन का आयोजन किया, जिसमें टीम की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।

आरसीबी के एक फैन ने कहा, "इस बार ऐसे संयोग नजर आ रहे हैं कि आरसीबी विजेता बनने जा रही है। काफी दिनों बाद एक बहुत बड़ी खुशी हमारे कर्नाटक के लोगों को मिली है। आरसीबी के चाहने वाले देश-विदेश में हैं। चाहे लखनऊ हो, असम हो, कोलकाता हो या फिर दिल्ली हो, जहां-जहां मैच हुए हमने हजारों की संख्या में आरसीबी के फैंस को अपनी टीम को चीयर्स करते हुए देखा है। ये सिर्फ एक राज्य की ही क्रिकेट टीम नहीं है, पूरे देश की क्रिकेट टीम है। पूरे देश की जो सबसे चहेती टीम है, वो विराट कोहली की बनाई आरसीबी है।"

RCB की जीत की दुआ

एक और फैन ने कहा, "हमने 33 कोटि देवी-देवताओं से प्रार्थना की है कि 2025 का कप आरसीबी के हाथों में हो। रात 12 बजे हम फिर एक बार कप के साथ सेलिब्रेट करेंगे। इस बार संयोग यही लग रहे है कि आरसीबी जीतेगी। हमने इस जीत को मजबूत करने के लिए 33 करोड़ देवी-देवताओं से प्रार्थना की है।" बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। टीम को इससे पहले साल 2019, 2011 और 2016 का फाइनल खेलने का मौका मिला, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी। हेड टू हेड की बात करें तो आईपीएल इतिहास में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमें 18-18 मैच जीत चुकी हैं।

Published on:
03 Jun 2025 05:50 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा