23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड दौरे को लेकर बड़ी खबर, यह मुकाबला नहीं खेलेंगे शुभमन गिल और साई सुदर्शन

Shubman Gill and Sai Sudharsan: भारतीय टीम के इंग्लैड दौरे को लेकर बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इंग्लैंड लॉयंस और इंडिया ए के बीच खेले जाने वाले दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 4 Jun 2025, 3:22 PM IST

Shubman Gill

Shubman Gill (Photo Credit: IANS)

Eng Lions vs Ind A 2nd Unofficial Test: भारतीय टीम के इंग्लैड दौरे को लेकर बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इंग्लैंड लॉयंस और इंडिया ए के बीच नॉर्थम्पटन में 6 जून से शुरू होने वाले दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते समय BCCI ने कहा था कि शुभमन गिल अपने गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनिंग पार्टनर बी साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के साथ इस मैच से पहले इंडिया-ए टीम से जुड़ेंगे। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक अब शुभमन गिल और साई सुदर्शन मुख्य टीम के साथ ही इंग्लैंड की यात्रा करेंगे, जो 6 जून को वहां पहुंचेगी। हालांकि केएल राहुल के इस मैच में खेलने की उम्मीद है क्योंकि वह मंगलवार को इंडिया ए से जुड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- सपोर्ट किसी को… जिता रहे किसी को… IPL 2025 के विजेता को लेकर वीरेंद्र सहवाग की अजीबोगरीब भविष्यवाणी

इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स में शुरू होगा। इंग्लैंड लॉयंस के पास पहले मैच में सिर्फ छह टेस्ट कैप्स थे, इस मैच में क्रिस वोक्स की मौजूदगी से वे मजबूत हो सकते हैं। आकाश दीप भी इंडिया ए के वास्ते चयन के लिए उपलब्ध होंगे। यह तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद पीठ की चोट से जूझ रहा था। लेकिन अप्रैल की शुरुआत में फिट घोषित किया गया और इसके बाद वह आईपीएल 2025 में खेले। आकाश दीप पहले मैच के दौरान भी कैंटरबरी में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने मुख्य रूप से अभ्यास किया और चारों दिनों में ब्रेक के दौरान थोड़ी-थोड़ी गेंदबाजी की।

सोमवार को लॉयंस और इंडिया ए के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा। यह पिच सपाट और धीमी थी, जिससे गेंदबाज़ों के लिए मुश्किल रही। भारतीय टेस्ट टीम के सदस्यों में से करुण नायर पहली पारी में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने दोहरा शतक जड़ा। ध्रुव जुरैल ने भी दो अर्धशतक लगाए। यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन और नीतीश कुमार रेड्डी ने दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाए।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड ने किया नई सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट लिस्‍ट ऐलान, अशोक समेत चार नए चेहरों को जगह, सबसे बड़े मैच विनर को किया बाहर

रेड्डी और शार्दुल ठाकुर ने लॉयंस के खिलाफ क्रमशः 14.5 और 28 ओवर डाले और वे दूसरे मैच में इन आंकड़ों में इजाफा करना चाहेंगे। लॉयंस के खिलाफ दूसरा मैच 9 जून को समाप्त होगा। इसके बाद इंडिया एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच इंडिया ए के खिलाफ बेकेनहैम में खेलेगी, जो संभवतः बंद दरवाजों के पीछे आयोजित होगा। इसके बाद टेस्ट टीम लीड्स की यात्रा करेगी।