23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपोर्ट किसी को… जिता रहे किसी को… IPL 2025 के विजेता को लेकर वीरेंद्र सहवाग की अजीबोगरीब भविष्यवाणी

Virender Sehwag on IPL 2025 Winner: आईपीएल 2025 के विजेता को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बेहद अजीबोगरीब भविष्‍यवाणी की है। उन्‍होंने कहा कि अब तक जिस टीम का भी सपोर्ट किया वह हार गई। आइये आपको भी बताते हैं कि फाइनल में किसको हरा (जिता) रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jun 2025, 1:19 PM IST

Virender Sehwag on IPL 2025 Winner

Virender Sehwag on IPL 2025 Winner: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग। (फोटो सोर्स: ANI)

Virender Sehwag on IPL 2025 Winner: आईपीएल 2025 का चैंपियन सामने आने में अब कुछ ही घंटे का समय शेष है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्‍स का अहमदाबाद में आमना-सामना होने वाला है। पंजाब ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को दूसरे क्‍वालीफायर में हराकर 11 साल बाद खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। वहीं, आरसीबी ने पंजाब को ही पहले क्‍वालीफायर में हराते हुए फाइनल में एंट्री की थी। दोनों ही टीमों को आज अपने पहले खिताब की तलाश है। इस सीजन में इन दोनों टीमों की अब तक कुल तीन बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से एक मैच पीबीकेएस ने तो दो मैच आरसीबी ने जीते हैं। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2025 के चैंपियन को लेकर एक अजीबोगरीब भविष्‍यवाणी की है।

अजीबोगरीब भविष्‍यवाणी

पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान और भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर एक शो के दौरान अजीबोगरीब भविष्‍यवाणी की है, ताकि उनकी पसंदीदा टीम जीत सके। उन्‍होंने आरसीबी के खिताब जीतने का दावा किया है, लेकिन साथ ही कहा कि वह जिस टीम का भी सपोर्ट करते हैं, वह हार जाती है। इसका मतलब ये है कि वह अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के पक्ष में हैं।

मुझे लगता है कि आरसीबी जीतेगी...

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि आरसीबी जीतेगी, क्योंकि मैं जिस टीम को भी सपोर्ट करता हूं, वो हार जाती है। चाहे वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस का मैच हो या आरसीबी के खिलाफ पंजाब का पहला क्वालीफायर हो। मैंने दूसरे क्वालीफायर में पंजाब के खिलाफ एमआई का सपोर्ट किया और वे अपना मैच हार गए।

यह भी पढ़ें : आज विराट कोहली से बड़े मैच में फिर बड़ी पारी की उम्‍मीद, जानें आईपीएल फाइनल में कैसा है रिकॉर्ड

शरारती मुस्‍कान के साथ बोले, आरसीबी जीतेगी

होस्ट ने अंदाजा लगाया कि सहवाग जिंक्‍स (बदकिस्मती) की बात कर रहे हैं। होस्‍ट ने एक बार फिर सहवाग से सवाल किया कि आप किसका सपोर्ट कर रहे हैं? इस पर सहवाग हल्‍की सी शरारती वाली मुस्‍कान के साथ बोले आरसीबी। बता दें कि सहवाग की भविष्‍यवाणी के विपरीत आरसीबी पहले क्‍वालीफायर में पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं, पंजाब की टीम एलिमिनेटर की विजेता मुंबई को हराकर फाइनल में पहुंची है।