Virat Kohli record in IPL Final: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज 3 जून को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में सबकी नजरें आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हैं और दोनों टीमों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने इस सीजन में 55.82 के औसत से 614 रन बनाए हैं। कोहली से आरसीबी को उम्मीद होगी कि बड़े मैचों में बड़ी पारियां खेलने वाला ये स्टार उसे आईपीएल के पहले खिताब तक पहुंचाए। आइये इससे पहले जानते हैं कि विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में अब तक कितने फाइनल खेले हैं और उनमें कैसा प्रदर्शन किया है?