क्रिकेट

SRH vs RR Predicted Playing XI: दोनों टीमें विस्फोटक बल्लेबाजों से लैस, जमकर बरसेंगे चौके-छक्के, देखें संभावित प्लेइंग-11

SRH vs RR, IPL 2025: 2008 के बाद राजस्थान रॉयल्स की नजरें जहां अपने दूसरे खिताब पर होगी, ऐसे में वह जीत से आगाज करना चाहेगी। वही, सनराइजर्स हैदराबाद जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

less than 1 minute read
Mar 22, 2025

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 में 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमें राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03ः30 बजे खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद टीम का नेतृत्व पैट कमिंस करेंगे जबकि रियान पराग के कंधों पर राजस्थान रॉयल्स टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर नजर डालें तो उनके पास ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी विभाग में कप्तान पैट कमिंस और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, जबकि स्पिन की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा संभालेंगे।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स टीम पर गौर करें तो पता चलता है कि बल्लेबाजी में शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, नीतीश राणा और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जबकि गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर को छोड़कर कोई बड़ा नाम नहीं है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के सामने सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर लगाम लगाना बड़ी चुनौती होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेट-कीपर), हेनरिक क्लासेन, अथर्व ताइडे, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, एडम जंपा, जयदेव उनादकट।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), शिमोरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, शुभमन दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

Updated on:
22 Mar 2025 08:30 pm
Published on:
22 Mar 2025 07:08 pm
Also Read
View All
भाई मजाक मत करो… T20 वर्ल्ड कप के लिए जब सूर्या के कॉल पर शॉक्ड हुए सिराज, जानें कैसे एक फोन ने पलट दी किस्मत

बुमराह को तेज बुखार, अभिषेक की तबीयत… टीम इंडिया से जुड़ेगा अब ये स्टार खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

Suryakumar Yadav ने T20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, एक झटके में तोड़े रोहित-विराट और युवराज सिंह के रिकॉर्ड

IND vs USA: मैं कितना प्रेशर महसूस कर रहा था… यूएसए को हराने के बाद इन खिलाड़ियों पर बरसे भारतीय कप्तान सूर्यकुमार

T20 World Cup 2026: ‘सूर्यकुमार यादव कोई लप्पाबाज खिलाड़ी नहीं है…’, विस्फोटक पारी देख फैंस हुए गदगद, इंटरनेट पर करने लगा ‘सूर्या भाऊ’ ट्रेंड

अगली खबर