क्रिकेट

जीत हासिल करने के लिए अजिंक्य रहाणे ने चला ये दांव, गुजरात को उसके घर में हराने का बताया अपना प्लान

GT vs KKR Playing 11: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में KKR ने GT के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। फिन एलन की जगह टिम सीफर्ट को टीम में मौका मिला है, जबकि गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

2 min read
Apr 17, 2026
रहाणे और शुभमन (फोटो- IANS)

IPL 2026 GT vs KKR Toss Update: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की भिड़ंत शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ हो रही है। Narendra Modi Stadium में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान रहाणे ने ये भी बताया कि जीत हासिल करने के लिए उनका क्या प्लान है।

ये भी पढ़ें

2 साल पहले KKR ने की ऐसी गलती, जिसकी वजह से आज एक मैच जीतने के लिए तरस रही टीम

रहाणे ने बताया अपना प्लान

केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। फिन ऐलन की जगह टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया गया है। रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे और चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज इस मुकाबले में खुलकर खेलें। हम चीजों को बदलना चाहते हैं, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना एक अच्छा विकल्प है। अगर आप अच्छा कर रहे हैं, तो लोग आपकी तारीफ करेंगे, वरना वे आपकी आलोचना करेंगे। टी20 फॉर्मेट पूरी तरह से मोमेंटम पर निर्भर करता है।"

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस हारने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "सच कहूं तो हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शायद थोड़ी ओस हो सकती है। पिछले मैच में बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी, वरना यह एक आसान चेज होना चाहिए था। यह सब बस आसान चीजों को सही तरीके से करने के बारे में है। टीम मीटिंग में हम हमेशा इसी बारे में बात करते हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में मिलाजुला रहा है। टीम ने इस सीजन खेले 4 मुकाबलों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बल्लेबाजी में शुभमन गिल और जोस बटलर ने LSG के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। हालांकि, टीम का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर नजर आया है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 4 विकेट लिए थे। हालांकि, सिराज और रबाडा इस सीजन संघर्ष करते नजर आए हैं।

दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है। केकेआर इस मुकाबले में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है, लेकिन गेंदबाजी आक्रमण उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

Published on:
17 Apr 2026 07:27 pm
Also Read
View All