क्रिकेट

DC ने पलट दिया IPL का इतिहास, राहुल-नितीश ने PBKS के गेंदबाजों को मार-मार करकर दिया बेबस

IPL 2026 DC vs PBKS Highlights: केएल राहुल और नितीश राणा की रिकॉर्ड साझेदारी से दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रन बनाकर आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

2 min read
Apr 25, 2026
दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- IANS)

Delhi Capitals Highest IPL Score: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। यह डीसी का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

ये भी पढ़ें

राहुल-नितीश ने मिलकर बनाए 220 रन, लेकिन नहीं तोड़ पाए विराट-डीविलियर्स का रिकॉर्ड, देखें IPL की सबसे बड़ी साझेदारी

MI के खिलाफ बना था पिछला बड़ा स्कोर

इससे पहले, साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट गंवाकर 257 रन बनाए थे, जो इस मुकाबले से पहले टीम का सर्वाधिक स्कोर था। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाथुम निसांका 7 गेंदों में 11 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद नितीश राणा और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 220 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। राहुल-नितीश की यह साझेदारी आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

राहुल और नितीश के आगे पीबीकेएस के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। राहुल ने 67 गेंदों में 152 रनों की यादगार पारी खेली। अपनी इस पारी में राहुल ने 16 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। राहुल आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अभिषेक ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 141 रन बनाए थे। राहुल टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने इस मामले में तिलक वर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 में 151 रनों की शानदार पारी खेली थी।

खुब हुई PBKS के गेंदबाजों की धुनाई

नितीश राणा भी बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 91 रनों की दमदार पारी खेली। नितीश ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, डेविड मिलर 3 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट चटकाया, जबकि जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 69 रन खर्च किए। वहीं, मार्को यान्सन ने बिना कोई विकेट लिए 45 रन दिए। राहुल-नितीश की जोड़ी ने युजवेंद्र चहल को भी निशाने पर लिया और उनके 4 ओवर के स्पेल में 42 रन बटोरे।

ये भी पढ़ें

राहुल-नितीश ने मिलकर बनाए 220 रन, लेकिन नहीं तोड़ पाए विराट-डीविलियर्स का रिकॉर्ड, देखें IPL की सबसे बड़ी साझेदारी
Also Read
View All