
बल्लेबाजी के दौरान यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: एक्स@/BCCI)
Ind vs Afg 3rd ODI Match Highlights: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में 9 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मैच में अफगानिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 218 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने यशस्वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा के अर्धशतक के दम पर महज 28.4 ओवर में शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है।
219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों शुरुआत से ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 137 गेंदों पर 170 रन की साझेदारी हुई। रोहित ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 79 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
इसके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे और यशस्वी का बखूबी साथ निभाते हुए 35 गेंदों पर 54 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम इंडिया को 9 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। यशस्वी ने 86 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली, जबकि अय्यर 19 गेदों पर 20 बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 36 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो चुकी थी। यहां से हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह उमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़े। अजमतुल्लाह 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शाहिदी ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 53 गेंदो में 57 रन की साझेदारी की।
नबी ने 23 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अफगान टीम को 198 के स्कोर पर छठा झटका लगा, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Updated on:
20 Jun 2026 08:17 pm
Published on:
20 Jun 2026 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
