20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rohit Sharma ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, 1100 चौकों के साथ बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो पूरे करियर में लारा और द्रविड़ भी नहीं बना सके

Rohit Sharma ODIs Record: रोहित शर्मा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीसरे तीन चौके लगाते ही अपने अंतरराष्‍ट्रीय वनडे करियर में 1100 चौके पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में शामिल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 20, 2026

Rohit Sharma complete 1100 fours in ODIs

रोहित शर्मा (Photo source: IANS)

Rohit Sharma complete 1100 fours in ODIs: अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी और तीसरे वनडे में रोहित शर्मा शानदार बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। 219 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के इस स्‍टार ओपनर ने अपनी पारी में तीन चौके लगाते ही अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 11 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या की स्‍पेशल लिस्‍ट में शामिल हो गए। ये वह मुकाम है, जहां ब्रायन लारा, इंजमाम उल हक और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्‍गज हासिल नहीं कर सके। इतना ही नहीं उन्‍होंने इस मुकाबले सबसे ज्‍यादा बार 50 से ज्‍यादा रन बनाने के मामले में भी द्रविड़ को पीछे छोड़ा है।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीदेशमैचरनचौके
1सचिन तेंदुलकरभारत46318,4262,016
2सनथ जयसूर्याश्रीलंका44513,4301,500
3कुमार संगकाराश्रीलंका40414,2341,385
4विराट कोहलीभारत31114,7971,376
5रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया37513,7041,231
6एडम गिलक्रिस्टऑस्ट्रेलिया2879,6191,162
7वीरेंद्र सहवागभारत2518,2731,132
8क्रिस गेलवेस्टइंडीज30110,4801,128
9सौरव गांगुलीभारत31111,3631,122
10महेला जयवर्धनेश्रीलंका44812,6501,119
11तिलकरत्ने दिलशानश्रीलंका33010,2901,111
12रोहित शर्माभारत285*11,6721,102
13ब्रायन लारावेस्टइंडीज29910,4051,042
14इंजमाम-उल-हकपाकिस्तान37811,739971
15राहुल द्रविड़भारत34410,889950

50+ स्‍कोर के मामले में राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही राहुल द्रविड़ का भारत के लिए 94 बार 50 से ज्‍यादा स्‍कोर के रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब रोहित से आगे विराट कोहली (131 बार 50+ स्‍कोर) और सचिन तेंदुलकर (154 बार 50+ स्‍कोर) हैं। इस मैच से पहले तक रोहित शर्मा के नाम 94 50+ स्‍कोर थे। अब उनके नाम 95 50+ स्‍कोर हो गए हैं। इस मामले में पांचवें नंबर पर सौरव गांगुल और छठे नंबर पर एमएस धोनी हैं।

भारत की ओर से सबसे ज्‍यादा बार 50+ स्‍कोर (वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में)

154 सचिन तेंदुलकर
131 विराट कोहली
95 रोहित शर्मा *
94 राहुल द्रविड़
93 सौरव गांगुली
82 महेंद्र सिंह धोनी