20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर श्रीनाथ-बुमराह के क्लब में हुए शामिल

IND vs AFG 3rd ODI Records: प्रसिद्ध कृष्णा ने अफागिस्‍तान के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले 10 ओवर में ही चार विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। वह शुरुआती 10 ओवर में ऐसा करने वाले जवागल श्रीनाथ, भुवनेश्‍वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के क्‍लब में शामिल हो गए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 20, 2026

IND vs AFG 3rd ODI Records

अफगानिस्‍तान के खिलाफ चार विकेट लेने का जश्‍न मनाते प्रसिद्ध कृष्‍णा। (फोटो सोर्स: IANS)

IND vs AFG 3rd ODI Highlights: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच खेली जा रही तीन मैच की घरेलू सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्‍तान के कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, प्रसिद्ध कृष्‍णा ने पहले 10 ओवर में बैक टू बैक चार झटके देते हुए उसे बैकफुट पर धकेल दिया। इसके साथ ही कृष्‍णा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

श्रीनाथ, भुवनेश्‍वर और अर्शदीप के खास क्‍लब में हुए शामिल

अफगानिस्‍तान को 4 झटके देकर प्रसिद्ध कृष्‍णा शुरुआती 10 ओवर में चार विकेट चटकाने के मामले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज, जवागल श्रीनाथ, भुवनेश्‍वर कुमार और अर्शदीप सिंह के खास क्‍लब में शामिल हो गए।

ODI में भारत के लिए पहले 10 ओवर में चार+ विकेट

रैंकगेंदबाजपहले 10 ओवर में विकेटविपक्षी टीमस्थानवर्ष
1मोहम्मद सिराज5श्रीलंकाआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो2023
2जवागल श्रीनाथ4श्रीलंकाजोहानिसबर्ग2003
3भुवनेश्वर कुमार4श्रीलंकापोर्ट ऑफ स्पेन2013
4जसप्रीत बुमराह4इंग्लैंडद ओवल2022
5मोहम्मद सिराज4श्रीलंकातिरुवनंतपुरम2023
6अर्शदीप सिंह4दक्षिण अफ्रीकाजोहानिसबर्ग2023
7प्रसिद्ध कृष्णा4अफगानिस्तानचेन्नई2026*

रोहित और प्रसिद्ध की जोड़ी ने रचा इतिहास

प्रसिद्ध कृष्‍णा के अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले तीन विकेट में रोहित शर्मा का खास योगदान रहा, क्‍योंकि उनकी गेंद पर तीनों कैच रोहित शर्मा ने पकड़े थे। ऐसा भारत की ओर वनडे के इतिहास में सिर्फ तीन बार हुआ है। इससे पहले 2018 में बांग्‍लादेश के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर शिखर धवन ने 3 कैच पकड़े थे। वहीं, पहली बार 2004 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पर्थ में इरफान पठान की गेंदों पर वीवीएस लक्ष्‍मण ने कैच लिए थे।

मैच में ये रिकॉर्ड भी बने

ODI डेब्यू से लेकर पहले शतक तक सबसे ज्‍यादा दिन

5040 रेगिस चकाब्वा (2008-22)
4858 सुनील गावस्कर (1974-87)
4674 अर्जुन रणतुंगा (1982-94)
4644 हशमतुल्लाह शाहिदी (2013-26) *
4639 नासिर हुसैन (1989-03)

अफगानिस्तान के लिए सबसे धीमा ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)

131 इब्राहिम ज़दरान बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई WS 2023
126 हशमतुल्लाह शाहिदी बनाम भारत, चेन्नई 2026
125 उस्मान गनी बनाम जिम्‍बाब्‍वे, बुलावायो 2014
125 रहमत शाह बनाम आयरलैंड, ग्रेटर नोएडा 2017
125 सेदिकुल्लाह अटल बनाम जिम्‍बाब्‍वे, हरारे 2024

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग