
भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा। (फोटो सोर्स: IANS)
Harshit Rana India squad: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से पहले भारतीय टीम में हर्षित राणा की एंट्री ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। जब भारत पहले ही सीरीज ने 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, तो फिर अब हर्षित को सिर्फ इस मैच के लिए टीम में जोड़ने के पीछे क्या खास वजह है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि यह सिर्फ एक मैच की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाले इंग्लैंड दौरे की तैयारी भी हो सकती है। अगर हर्षित राणा को चेन्नई वनडे में मौका मिलता है और वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो सिलेक्टर्स के लिए आगे का फैसला आसान हो सकता है।
अर्शदीप सिंह ने अफगानिस्तान सीरीज के शुरुआती दो मैचों में कुल 5 विकेट लिए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम देकर हर्षित को आजमा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह साफ संकेत होगा कि भारतीय टीम तेज गेंदबाजी विभाग में नए विकल्पों को परखना चाहती है।
बीसीसीआई (BCCI) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि हर्षित राणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अब वह चेन्नई में टीम से जुड़ चुके हैं। घुटने की सर्जरी के कारण वह टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी वापसी हो चुकी है।
दिलचस्प बात यह है कि हर्षित को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज की योजनाओं में भी शामिल माना जा रहा है। ऐसे में चेन्नई वनडे उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका बन सकता है। भारतीय टीम फिलहाल युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और उनको और मजबूत करने पर काम कर रही है। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर विभाग में नए विकल्प तलाशना भी टीम की प्राथमिकता है। अब सबकी नजरें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर होंगी। अगर हर्षित राणा को मौका मिलता है और वह प्रभाव छोड़ते हैं, तो यह सिर्फ एक वनडे नहीं बल्कि इंग्लैंड दौरे का ट्रायल मैच भी साबित हो सकता है।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा
Published on:
19 Jun 2026 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
