20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs Afg: अफगानी गेंदबाजों की जमकर हुई कुटाई, एक ही सीरीज में यशस्‍वी जायसवाल समेत 3 ने जड़े सबसे तेज शतक

India vs Afghanistan: अफगानिस्‍तान के खिलाफ भारतीय प्‍लेयर्स का बल्‍ला जमकर चला है। चेन्‍नई में खेले गए तीसरे वनडे में यशस्‍वी जायसवाल ने महज 83 गेंदों पर शतक जड़ा ये शतक अफगानी टीम के खिलाफ बना 7वां सबसे तेज शतक है। उसके खिलाफ इन सात सबसे तेज शतकों में से तीन तो इसी सीरीज में आए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 20, 2026

India vs Afghanistan

शतक जड़ने के बाद बल्‍ला उठाकर जश्‍न मनाते यशस्‍वी जायसवाल। (फोटो सोर्स: IANS)

India vs Afghanistan Match records: चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी और तीसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाकर विपक्षी टीम पहले ही बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 170 रन की मजबूत साझेदारी की। यह बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहले वनडे सीरीज जीत है। इस मैच में यशस्‍वी जायसवाल ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ 7वां सबसे तेज शतक भी जड़ा है। सबसे खास बात ये है कि अब तक वनडे इंटरनेशनल में अफगानिस्‍तान के खिलाफ बने सबसे तेज 7 शतकों में से तीन इसी सीरीज में आए हैं।

यशस्‍वी जायसवाल ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ लगाया 7वां सबसे तेज शतक

अफगानिस्‍तान के खिलाफ सबसे तेज वनडे इंटरनेशनल शतक बनाने का रिकॉर्ड इयोन मॉर्गन के नाम दर्ज है। उन्‍होंने 2019 में अफगानी टीम के खिलाफ महज 57 गेंदों पर सेंचुरी बनाई थी। इसके बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्‍होंने 63 गेंदों पर ये कमाल किया था। वहीं, चेन्‍नई में यशस्‍वी जायसवाल ने उसके खिलाफ महज 83 गेंदों पर शतक जड़ा है। ये उसके खिलाफ 7वां सबसे तेज शतक है। अब तक उसके खिलाफ आए 7 में से चार सबसे तेज शतक भारतीय बल्‍लेबाजों ने लगाए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के हिसाब से)

57 इयोन मॉर्गन, मैनचेस्टर 2019
63 रोहित शर्मा, दिल्ली 2023
71 ईशान किशन, लखनऊ 2026
76 ग्लेन मैक्सवेल, मुंबई WS 2023
77 शुभमन गिल, लखनऊ 2026
83 विलियम पोर्टरफील्ड, ग्रेटर नोएडा 2017
83 यशस्वी जायसवाल, चेन्नई 2026
(नोट: सात सबसे तेज शतकों में से तीन इसी सीरीज में आए हैं।)

अफगानिस्तान बाइलेटरल सीरीज में सभी मैच हारा

भारत 2019 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 0-3
श्रीलंका 2023 में पाकिस्‍तान के खिलाफ 0-3
श्रीलंका 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 0-3
भारत 2026 में भारत के खिलाफ 0-3

200+ टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्‍यादा गेंदें बाकी रहते जीतना

177 वेस्‍टइंडीज बनाम कनाडा, सेंचुरियन 2003 (लक्ष्‍य: 203)
144 ऑस्‍ट्रेलिया बनाम बांग्‍लादेश, मीरपुर 2011 (लक्ष्‍य: 230)
142 पाकिस्‍तान बनाम भारत, लाहौर 1997 (लक्ष्‍य: 217)
128 भारत बनाम अफगानिस्‍तान, चेन्नई 2026 (लक्ष्‍य: 219)
127 भारत बनाम श्रीलंका, दांबुला 2017 (लक्ष्‍य: 217)

ODI में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पारी

224 सिकंदर रजा और मसाकाद्जा बुलावायो 2014
182 पथुम निस्सांका और अविष्‍का फर्नांडो पल्लेकेले 2024
173 पथुम निस्सांका और अविष्‍का फर्नांडो पल्लेकेले 2024
170 रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल चेन्नई 2026*