20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pak W vs Ban W: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से धोया, पाक ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में लगाई हार की हैट्रिक

Pak W vs Ban W: पाकिस्‍तान के खिलाफ बांग्‍लादेश ने साउथेम्प्टन में 23 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में पाकिस्‍तान की ये लगातार तीसरी हार है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 20, 2026

Pak W vs Ban W Match Highlights

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में पाकिस्‍तान बनाम बांग्‍लादेश मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: Cricbuzz)

Pak W vs Ban W Match Highlights: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में आज शनिवार को साउथेम्प्टन के हैम्पशायर बाउल में पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश की महिला टीमों के बीच ग्रुप ए का अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में बांग्‍लादेश की कप्‍तान निगार सुल्‍ताना टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 123 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में पाकिस्‍तान की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना सकी और 23 रन से हार गई। पाकिस्‍तान की ये टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है।

शानदार शुरुआत के बावजूद हारी पाकिस्‍तान

बांग्‍लादेश के 124 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान को मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने अच्‍छी शुरुआत दी। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन, इसके बाद विकेटों का ऐसा पतझड़ लगा कि पाकिस्‍तान की टीम अंत तक मैच में वापसी नहीं कर सकी और 23 रन से हार गई।

पाकिस्‍तान की ओर से मुनीबा ने 25 और गुल फिरोजा ने 23 तो अयिशा जफर ने 11 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्‍लेबाज 10 से ज्‍यादा रन नहीं बना सकी। वहीं, बांग्‍लादेश की ओर से शंजिदा अख्‍तर और नाहिदा अख्‍तर ने सबसे ज्‍यादा 3-3 विकेट लिए तो रुबेया खान और रितु मोनी ने एक विकेट हासिल किया।

शोरना ने बांग्‍लादेश को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया

इससे पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उसने पावर-प्ले (4.3 ओवर) में ही 13 के स्‍कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद निगार सुल्‍ताना ने एक छोर संभाले रखा तो दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। जब निगार (38 गेंदों पर 36 रन) आउट हुईं तो टीम का स्‍कोर 17.2 ओवर में 92/6 था। इसके बाद

शोरना अख्तर ने कुछ तेज खेलते हुए स्‍कोर को 123/6 के सम्‍मानजनक टोटल तक पहुंचाया। शोरना ने महज 22 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। वहीं, राबेया खान चार गेंदों पर नाबाद चार रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

फातिमा सना की फिर शानदार गेंदबाजी

पाकिस्‍तान की ओर से एक बार फिर कप्‍तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी की। उन्‍होंने अपने चार ओवर के स्‍पेल में सिर्फ 18 रन देकर दो विकेट चटकाए। इस दौरान उन्‍होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। उनके अलावा सादिया इकबाल, तस्मिया रुबाब, नशरा सिंधू और तुबा हसन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।