5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI vs PAK 2nd Test: 4 साल बाद Babar Azam खत्म करने वाले थे शतकों का सूखा, लेकिन एक गलती ने तोड़ दिया सपना

West Indies vs Pakistan 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 88 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 2022 में लगाए आखिरी शतक के बाद टेस्ट में उनका यह बेस्ट स्कोर था।
2 min read
Google source verification
babar Azam Missed Century

शतक से चूके बाबर आजम (फोटो- Windies Cricket X)

Babar Azam Missed Century Against West Indies: पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में बाबर आजम शतक पूरा करने से चूक गए और 88 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में अपना आखिरी शतक दिसंबर 2022 में लगाया था और उसके बाद से यह उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। हालांकि, अगर उनसे एक छोटी सी गलती न हुई होती, तो वह रन आउट होने से बच सकते थे। वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग ने शानदार डायरेक्ट हिट के जरिए बाबर को पवेलियन भेजा, जिससे चार साल बाद टेस्ट शतक जड़ने का उनका सपना अधूरा रह गया।

रन चुराने की कोशिश में गंवाया विकेट

बाबर आजम को रन आउट करने की कोशिश में ब्रैंडन किंग ने खुद को जोखिम में डाल दिया और उन्हें मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा, लेकिन उनका यह थ्रो बाबर की पारी का अंत कर गया। पारी के 75वें ओवर की पांचवीं गेंद को बाबर ने ऑफ साइड की ओर धकेला और सिंगल चुराने की कोशिश की। किंग ने मुस्तैदी दिखाते हुए गेंद पर झपट्टा मारा और सटीक थ्रो कर बाबर को आउट कर दिया।

160 रन बनाकर नाबाद रहे शफीक

टेस्ट क्रिकेट में जब पिच अच्छी हो और आप शतक के बेहद करीब हों, तब रिस्की सिंगल चुराना अक्सर महंगा साबित होता है। बाबर आजम 88 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और वह उस सिंगल को टाल भी सकते थे। आउट होने से पहले उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ दूसरे विकेट के लिए 237 गेंदों में 183 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिसकी बदौलत पाकिस्तान पहली पारी में बढ़त हासिल करने में सफल रहा। शफीक 160 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं बाबर ने अपनी 88 रनों की पारी में 147 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्का जड़ा।

बाबर के आउट होते ही पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एक समय पाकिस्तान ने 280 रन पर सिर्फ 2 विकेट गंवाए थे, लेकिन पूरी टीम 387 रन पर सिमट गई। एक तरफ अब्दुल्ला शफीक छोर संभाले रहे, वहीं दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरते रहे। निचले क्रम में मोहम्मद रिजवान (18), साजिद खान (30) और अली उस्मान (10) ही दहाई का आंकड़ा छू सके, जबकि आखिरी दो बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 46 ओवर में 112 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जबकि शेमार जोसेफ को 2 और जेडेन सील्स को 1 सफलता मिली।