क्रिकेट

‘उन्होंने मुझे पंचिंग बैग बना दिया है’, ऋषभ पंत के साथ अनबन पर ये क्या बोल गए LSG के मालिक संजीव गोयनका

65 साल के गोयनका ने कहा, "ऋषभ के साथ कभी कोई डांट-फटकार वाली बात नहीं हुई, कभी नहीं। यह सब सोशल मीडिया है। संजीव गोयनका ने हाथ इस तरह हिलाया, बस इतने से उन्हें व्यूज मिल जाते हैं। तो उन्होंने तय कर लिया कि संजीव गोयनका को पंचिंग बैग बना देते हैं।"

2 min read
Apr 19, 2026
मैच के बाद संजीव गोयनका को पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। (photo - BCCI)

Sanjiv Goenka on rift rumours with Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की शुरुआती हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। मैच के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप में गोयनका टीम के कप्तान ऋषभ पंत से काफी जोश और गुस्से के साथ बात करते नजर आए। उनकी इस तीखी बातचीत को देखकर कई लोग हैरान रह गए।

इस घटना के बाद फैंस को तुरंत 2024 का वो पुराना वाकया याद आ गया, जब गोयनका ने हार के बाद तत्कालीन कप्तान केएल राहुल से ठीक इसी अंदाज में जोर-जोर से बात की थी। दोनों मौकों पर उनकी नाराजगी और कप्तान के साथ तीखे अंदाज में बात करने का तरीका लगभग एक समान दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें

क्या बदलने का जा रहा है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट पर BCCI ने लिया बड़ा फैसला!

हालांकि गोयनका ने एनडीटीवी पर बात करते हुए पंत के साथ किसी भी तनाव की बात को सिरे से खारिज किया है। 65 साल के गोयनका ने कहा, "ऋषभ के साथ कभी कोई डांट-फटकार वाली बात नहीं हुई, कभी नहीं। यह सब सोशल मीडिया है। संजीव गोयनका ने हाथ इस तरह हिलाया, बस इतने से उन्हें व्यूज़ मिल जाते हैं। तो उन्होंने तय कर लिया कि संजीव गोयनका को पंचिंग बैग बना देते हैं।"

"अब हाथ पीछे रखना सीख रहा हूं"

गोयनका ने यह जरूर माना कि आईपीएल की चौतरफा नजर ने उन्हें सतर्क रहना सिखाया है। उन्होंने कहा, "हां, यह मैं मान रहा हूं। मैं स्वभाव से हाथों से बात करने वाला इंसान हूं। तो अब मैं सीख रहा हूं कि हाथ पीछे रखो। क्योंकि कोई भी एंगल संदर्भ से बाहर जाकर कुछ और मतलब निकाल सकता है। कितने ही मॉर्फ्ड और AI वाले वीडियो बन जाते हैं। लेकिन मैं क्या करूं? मैं बस वही रह सकता हूं जो हूं।"

"क्रिकेट के मामले विशेषज्ञों पर छोड़ता हूं"

टीम के क्रिकेटीय फैसलों में दखल देने के सवाल पर गोयनका ने कहा, "जिस इंसान ने कभी क्रिकेट नहीं खेली, उसका अपने खिलाड़ियों को यह बताना मूर्खता होगी कि कैसे खेलो। मेरे पास विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम है जो ये सब देखती है।" बता दें कि पंत को आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड 27.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और केएल राहुल की जगह उन्हें कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन पिछले सीजन एलएसजी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई और इस बार भी पांच में से तीन मैच हारकर टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। मुश्किलें अभी कम होती नहीं दिख रही हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर टीमों ने बरसाया था जमकर पैसा, फ्रेंचाइजी के फैसले को सही साबित किया
Published on:
19 Apr 2026 11:38 am
Also Read
View All