19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या बदलने का जा रहा है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट पर BCCI ने लिया बड़ा फैसला!

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बीसीसीआई से अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की रिक्वेस्ट की थी। यह पहला मौका नहीं था जब अगरकर ने इस तरह की रिक्वेस्ट बीसीसीआई से की हो, वह पहले भी अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़वा चुके हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 19, 2026

BCCI Extends Ajit Agarkar Contract

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर। (फोटो सोर्स: IANS)

Ajit Agarkar, India Chief Selector: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का अनुबंध जून में खत्म हो रहा है। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें जून 2027 तक एक साल का एक्सटेंशन दिया जाएगा। अगरकर के कार्यकाल में भारत ने 2024 और 2026 में लगातार दो टी20 विश्व कप और पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम विश्व कप 2023 के फाइनल तक भी पहुंची थी। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है ऐसे में बीसीसीआई अगरकर को इस अहम दौर में बनाए रखना चाहती है।

BCCI के एक अधिकारी ने कहा, "अगरकर के कार्यकाल में टीम का बदलाव बेहद सहज रहा और बड़े फैसले लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखी। बोर्ड को लगा कि उन्हें जारी रहना चाहिए। आईपीएल मैचों के दौरान बीसीसीआई पदाधिकारी उनसे मिलकर उन्हें अपडेट करेंगे।" बोर्ड की नजर में निरंतरता जरूरी थी, खासकर इसलिए भी कि दो चयनकर्ता आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा अभी एक साल भी पूरा नहीं कर पाए हैं।

बड़े बदलावों का दौर

अगरकर के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट ने एक मुश्किल दौर से गुजरा। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन तीनों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा दिया। जिसके बाद नाय खिलाड़ियों को मौका मिला और कप्तान भी बदले गए। शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे की कमान सौंपी गई, वहीं सूर्यकुमार यादव को टी20 का कप्तान बनाया गया। गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ की, लेकिन पिछले साल दक्षिण अफ्रीका से घर पर हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने रोहित की कप्तानी में भारत को घर पर 3-0 से हराया था, और भारतीय बल्लेबाजों के स्पिन खेलने की काबिलियत पर सवाल खड़े कर दिये।

सूर्यकुमार को कप्तानी दिलाने में अगरकर की भूमिका

टी20 कप्तानी के मामले में अगरकर ने वो कदम उठाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। हार्दिक पांड्या को कप्तानी का स्वाभाविक दावेदार माना जाता था, लेकिन अगरकर ने बैठक में सूर्यकुमार का नाम आगे रखा। बैठक में मतभेद था, लेकिन अगरकर का तर्क था कि कप्तान वो होना चाहिए जो सभी मैच खेल सके। एशिया कप के लिए गिल को बिना किसी ठोस घरेलू फॉर्म के चुना गया था, जिसने संजू सैमसन को नीचे धकेल दिया और टीम की आक्रामक सोच को बाधित किया। उस फैसले पर सवाल उठे थे।

ईशान किशन की वापसी की कहानी

टी20 विश्व कप के लिए ईशान किशन की वापसी भी अगरकर की पहल से हुई। 2023 के अंत में ईशान दक्षिण अफ्रीका दौरे से मानसिक थकान का हवाला देकर लौट आए थे। घरेलू क्रिकेट में वापसी में देरी हुई और इंग्लैंड टेस्ट दौरे से मामूली चोट का बहाना बनाकर दूर रहे। इन सब बातों से चयन समिति नाराज थी। लेकिन जब ईशान ने पिछले सीजन में वापसी कर जमकर रन बनाए तो चयनकर्ताओं की नजर उन पर थी। गिल की जगह के लिए पहले जितेश शर्मा और यशस्वी जायसवाल के नाम थे। अगरकर ने ईशान का केस बनाया, RP सिंह और प्रज्ञान ओझा का साथ मिला और ईशान टी20 विश्व कप स्क्वाड में वापस आ गए।