
इंजर्ड आयुष म्हात्रे को मैदान से बाहर लेकर जाते साथी खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)
Ayush Mhatre hamstring Injury: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। इस सीजन में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले युवा स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट का शिकार हो गए हैं। टीम के कोच माइकल हसी ने खुद म्हात्रे की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि आयुष की हैमस्ट्रिंग में चोट है। मुझे नहीं पता कि यह कितनी गंभीर है। हम स्कैन करवाएंगे, लेकिन बदकिस्मती से यह काफी गंभीर लग रही है। यह हमारे लिए एक बड़ा नुकसान हो सकता है। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उन्हें काफी तकलीफ में देखा गया था, जिसको लेकर सीएसके टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना भी हुई है।
पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आयुष म्हात्रे की चोट को संभालने के तरीके को लेकर सीएसके टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब शो में कहा कि आयुष म्हात्रे की चोट, मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक होकर वापस आ जाएंगे। लेकिन, जिस तरह से यह चोट दिख रही है, मुझे डर है कि वह कुछ समय के लिए टीम से बाहर रह सकते हैं। जब वह बल्लेबाजी करने आए, तो उनके घुटने पर पट्टी बंधी हुई थी।
उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 मैचों से वह 'इम्पैक्ट सब' के तौर पर खेल रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि 'वह इम्पैक्ट प्लेयर क्यों हैं? क्या वह एक अच्छे फील्डर नहीं हैं?' उनकी चोट शुरू से ही चिंता का विषय रही है। अश्विन ने आगे कहा कि चोट से जूझ रहे इस युवा खिलाड़ी को मैदान छोड़ देना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि सीएसके मैनेजमेंट ने जिस तरह से इस पूरी स्थिति को संभाला, उसे देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा है। यह क्रैम्प नहीं हो सकता, क्योंकि उसने फील्डिंग बिल्कुल नहीं की थी।
अगर फील्डिंग न करने पर भी उसे क्रैम्प आ गए होते, तो हमें उसके हाइड्रेशन (पानी की कमी) पर ध्यान देना चाहिए था। ठीक है, मान लेते हैं कि यह क्रैम्प नहीं था। मान लीजिए कि यह कोई चोट थी। आपके फिजियो आए और उसकी जांच की। वह बुरी तरह लंगड़ा रहा था, फिर भी आप उससे एक और गेंद खेलने को कह रहे थे और उसे विकेटों के बीच दौड़ने पर मजबूर कर रहे थे।
मुझे कुछ समझ नहीं आया। जब वह लंगड़ा रहा था, तो क्या उसे 'रिटायर्ड आउट' नहीं हो जाना चाहिए था? इस सीजन में म्हात्रे टीम के स्टार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वे उसके साथ इतनी लापरवाही से कैसे पेश आ सकते हैं। मैं तो हैरान रह गया। कमेंट्री बॉक्स में मौजूद हर किसी ने अपना माइक मेज पर रख दिया और जो कुछ हो रहा था, उसे पूरी हैरानी के साथ देखते रहे। यह वाकई बहुत ही चौंकाने वाला था।
Published on:
19 Apr 2026 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
