
रोहित शर्मा (फोटो- IANS)
Rohit Sharma Run Out Controversy: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG ODI Series 2026) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को खेला गया था, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रन आउट का विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है। बारिश से बाधित मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इस दौरान रोहित शर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। सोशल मीडिया पर इस रन आउट के बाद रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन रिप्ले में साफ देखा जा सकता है कि अगर शुभमन गिल रन के लिए भागते तो आसानी से दोनों बल्लेबाज अपने अपने क्रीज में पहुंच जाते।
दरअसल, अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए, जिसमें रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक ठोक दिया। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा ने एक छक्का और एक चौका लगाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे, वहीं शुभमन गिल एक कैच ड्रॉप होने के बाद अच्छी लय में नजर आने लगे थे।
तभी रोहित शर्मा ने एक शॉट खेला और रन के लिए भाग गए, लेकिन शुभमन गिल ने रन लेने से मना कर दिया। देखा जाए तो वह रन आसानी से हो सकता था, लेकिन शुभमन गिल क्रीज के थोड़ा आगे जाने के बाद रोहित शर्मा को रन के लिए मना कर दिया। हालांकि रोहित रन के लिए काफी तेजी ने निकल चुके थे, क्योंकि वह डेंजर जोन पर थे। उन्हें आधे से ज्यादा पिच कवर करने के बाद वापस लौटना पड़ा, लेकिन वह कुछ इंच दूर रह गए।
हालांकि बाद में रोहित शर्मा ने वीडियो देखा और इस पर शुभमन गिल से कहा कि कोई बात नहीं। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाने लगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए फिट नहीं हैं।
एक यूजर ने शुभमन गिल पर तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कुछ ही दिनों में वह रोहित शर्मा का करियर खत्म कर सकते हैं। पहले ही वो कप्तानी खा लिया है।
आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के दौरान रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते दिखे। जिसके बाद उनके वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर सवाल उठने लगे थे। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना था कि जो खिलाड़ी 20 ओवर के गेम में पूरे 20 ओवर फील्डिंग नहीं कर सकता, वह 50 ओवर कैसे फील्डिंग करेगा।
हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने पूरे 50 ओवर फील्डिंग भी की और बल्लेबाजी भी। इसके अलावा 2019 और 2023 वर्ल्डकप के आंकड़े गवाह हैं कि ये खिलाड़ी आईसीसी के 50 ओवर टूर्नामेंट में कितना खतरनाक हो सकता है।
Published on:
15 Jun 2026 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
