15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

INDW vs PAKW: पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर हुईं गदगद, स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा की जमकर की तारीफ

India W vs Pakistan W: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हराकर 2 अंक हासिल कर लिए।

2 min read
Google source verification
Team India Celebrating Wicket vs Pakistan (फोटो- IANS)

Harmanpreet Kaur on Deepti Sharma: आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में ही 106 रन पर ढेर हो गई। दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ चार ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट चटका दिए, जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

कप्तान ने की जमकर तारीफ

इस मुकाबले के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने दीप्ति शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की भी तारीफ की और कहा कि दीप्ति और स्मृति मुश्किल समय में अच्छा खेलती हैं। जब भी हमें जरूरत होती है, वह हमेशा टीम को आगे बढ़ाने के लिए मौजूद रहती हैं। इसलिए आज जिस तरह से उन दोनों ने खेला, मैं उससे खुश हूं।

हरमनप्रीत कौर ने यह भी बताया कि हम लोगों ने शुरुआत में बिना वजह खुद पर दबाव बना लिया था, लेकिन स्मृति और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमने गेम कंट्रोल करने की कोशिश की और फिर वही हमें मिला जो हम चाहते थे।

शुरुआती झटकों से हरमन-स्मृति ने उबारा

बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) सस्ते में ही पवेलियन लौट गईं। लेकिन इसके बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला और टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।

मंधाना ने 44 गेंद में 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जबकि हरमनप्रीत कौर 36 रन बनाकर आउट हो गईं। आखिरी ओवरों में ऋचा ने 17 गेंद में 34 रन ठोककर भारत को 170 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

17वें ओवर में ढेर हो गई पाकिस्तान

जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत भारत से बेहतर रही, लेकिन पांचवें ओवर में विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह 17वें ओवर में पारी खत्म होने के बाद ही रुका। दीप्ति शर्मा ने 17वें ओवर में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी को खत्म कर दिया। भारत ने इस मुकाबले को 64 रन से जीतकर टूर्नामेंट का आगाज किया।

अब भारतीय टीम अगले मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी, जो 17 जून को खेला जाएगा। इसके बाद साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें खेलना है।