
सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़। (फोटो सोर्स: एक्स@/IPL)
CSK vs SRH Match Highlights: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बना चुकी थी। लेकिन, इसके बाद उसकी बल्लेबाजी पटरी से उतर गई और वह निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। जीता हुआ मैच हाथ से फिसलने के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इसी को मैच का टर्निंग पाइंट बताते हुए अपने बल्लेबाजों को दोषी ठहराया।
मैच के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि हम बिल्कुल 195 रन का पीछा करना चाहते थे? बॉलिंग के हिसाब से हमारे लिए मैं 220 या 230 के आसपास देख रहा था, लेकिन 30 रन बचाना, यह एक शानदार बॉलिंग एफर्ट था और इस तरह के ग्राउंड पर, इस तरह की पिच पर किसी भी दिन मैं 200 से कम टारगेट लेना पसंद करता। एक समय रिक्वायर्ड रेट 8 पर आ गया था और आपके पास लगभग 6 विकेट थे? इस पर उन्होंने कहा कि 10 ओवर में लगभग 80 रन चाहिए थे और वहां से यह बस कुछ पार्टनरशिप बनाने और फिर यह पक्का करने के बारे में था कि विरोधी टीम गेम में न रहे और प्रेशर में भी न हो।
लेकिन, उसके बाद कुछ ओवरों ने सच में मोमेंटम बदल दिया। हमने 10 ओवर के बाद अगले 2 ओवर में सिर्फ 4 रन बनाए। इससे उन्हें सच में मदद मिली। एक बार जब हम डेथ ओवर्स में आते हैं, तो 12 या 13 रन प्रति ओवर का पीछा करना मुश्किल होने वाला है, इसलिए उन्हें क्रेडिट जाता है, उन्होंने बैक-एंड में बहुत अच्छी बॉलिंग की।
पिछले कुछ गेम में क्या काम आया है? लगातार तीन मैच में बॉलिंग यूनिट बहुत अच्छा कर रही है। आज भी पावरप्ले के बाद सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने कोई लूज़ डिलीवरी नहीं दी, बस बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। इसके लिए हैट्स ऑफ़। लेकिन, उसके बाद भी जब हमें वह मोमेंटम मिला, तो हमने उसका बहुत अच्छा फायदा उठाया और सभी ने योगदान दिया… जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद और यहां तक कि अंशुल कम्बोज ने भी आखिर में अच्छा प्रदर्शन किया।
अंशुल कंबोज एक चमकता हुआ सितारा रहे हैं। वह अपनी बॉलिंग पर बहुत मेहनत कर रहे हैं, खासकर अपनी डेथ बॉलिंग पर। आपको बहुत कम ही ऐसे बॉलर मिलते हैं, जो वास्तव में साफ-साफ कहें और कैप्टन से कहें, ठीक है, मैं यह कर लूंगा। मुझे पता है क्या करना है। ये मेरे प्लान हैं। इसलिए मैं उसे अपनी टीम में पाकर बहुत खुश हूं। वह दिन-ब-दिन बेहतर हो रहा है।
Published on:
19 Apr 2026 06:47 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
