क्रिकेट

11-11 ओवर का होगा RR vs MI के बीच मुकाबला, पहले दिखेगी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

2 min read
Apr 07, 2026

IPL 2026 Match 13 Update, RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश के चलते टॉस में 2 घंटे 55 मिनट की देरी हुई। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में 9-9 ओवरों की कटौती की गई।

टॉस जीतने के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच ढकी हुई थी, और बारिश से प्रभावित मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना बेहतर रहता है। यह बात हमेशा हमारे जेहन में रही है। अभी तो सीजन की शुरुआत ही हुई है, इसलिए हमसे गलतियां होना लाजमी है, आईपीएल पहले कुछ हफ्तों में ही नहीं जीता जाता। मैं वापस आ गया हूं, और ट्रेंट बोल्ट की भी वापसी हुई है।"

ये भी पढ़ें

DC vs GT: दिल्ली में आमने-सामने होंगी अक्षर-शुभमन की टीमें, हिसाब बराबर करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, "असल में टॉस जीतने के बाद हम भी गेंदबाजी चुनते। मौसम शुष्क रहने वाला था, लेकिन फिर बहुत ज्यादा बारिश हो गई। अब जो है सो है। हमने दो अलग-अलग तरह के मैच खेले हैं, लेकिन जिस तरह से खिलाड़ियों ने दबाव को संभाला, उससे मैं सच में बहुत खुश हूं। हमारी टीम वही रहेगी।"

10.10 बजे शुरू होगा मैच

मंगलवार को दोपहर से ही शहर में जोरदार बारिश हुई, जिसके चलते ग्राउंड स्टाफ को गुवाहाटी के बरसापारा में मैदान पर कवर बिछाने पड़े। मैच के निर्धारित समय (शाम 7.30 बजे) के बाद बारिश की तेज होती गई थी। बारिश रुकने के बाद मैदान पर 'सुपर सोपर' को उतारा गया, जिसने मैदान से अतिरिक्त पानी को हटाया। लंबे इंतजार के बाद रात 9:55 पर टॉस हुआ। मैच की पहली बॉल रात 10:10 बजे फेंकी जाएगी।

इस मुकाबले में दोनों टीमें 11-11 ओवर बल्लेबाजी करेगी। मैच के दौरान 3.2 ओवरों का पावरप्ले होगा। 4-4 गेंदबाज 2-2 ओवर गेंदबाजी कर सकेंगे, जबकि 1 गेंदबाज 3 ओवर गेंदबाजी कर सकता है।

आरआर का मकसद इस मैच को अपने नाम करते हुए जीत की हैट्रिक लगाना होगा। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 8 विकेट से मैच जीतने के बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रन से हराया था। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराने के बाद एमआई को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।

Also Read
View All