7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DC vs GT: दिल्ली में आमने-सामने होंगी अक्षर-शुभमन की टीमें, हिसाब बराबर करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स

DC vs GT Head to Head Record: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स जीत की हैट्रिक के इरादे से गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी, जहां समीर रिजवी की फॉर्म और शुभमन गिल की संभावित वापसी मुकाबले को रोमांचक बना सकती है।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 DC vs GT

दिल्ली कैपिटल्स बनान गुजरात टाइटंस (फोटो- IANS)

IPL 2026, Delhi Capitals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत की रथ पर सवार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होगा। अक्षर पटेल की कप्तानी में डीसी जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी तो जीटी इस सीजन की पहली जीत की तलाश में होगी।

DC vs GT का हेड टू हेड रिकॉर्ड

इस मुकाबले में जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी, तब दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में घरेलू मैदान का माहौल और इस सीजन न हारने का रिकॉर्ड होगा, तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के पक्ष में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हेड टू हेड में बढ़त का रिकॉर्ड होगा। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है। छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां पर खूब चौके-छक्के लगते हैं। हालांकि, इस ग्राउंड पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैच जीटी ने जीते हैं। वहीं, 3 मुकाबलों में डीसी ने जीत दर्ज की है।

राहुल-राणा की फॉर्म चिंता का विषय

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बल्लेबाजी में समीर रिजवी का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने लगातार दो मुकाबलों में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई है। हालांकि, केएल राहुल और नीतीश राणा की फॉर्म दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता करने वाली बात रही है। राहुल 2 मुकाबलों में सिर्फ एक रन ही बना सके हैं। वहीं, गेंदबाजी में मुकेश कुमार और लुंगी एनगिडी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी भी शुरुआती दो मुकाबलों में उम्मीदों पर खरी उतरी है।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि साई सुदर्शन कमाल की लय में हैं लेकिन सुदर्शन को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका है। जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। गेंदबाजी में भी सिराज और रबाडा की जोड़ी ने काफी रन खर्च किए हैं।