
गुवाहाटी का क्रिकेट स्टेडियम (फोटो- IANS)
IPL 2026, RR vs MI Weather Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Stadium Guwahati) में खेला जाना है, लेकिन बारिश की वजह से अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होना था, लेकिन अब तक टॉस नहीं हो सका। हालांकि, बीच बीच में कई बार बारिश रुकी है लेकिन फिर शुरू हो जाती है, जिसकी वजह से अब तक मैच शुरू होने का अब तक अनुमान भी नजर नहीं आ रहा है।
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस (Rajasthan Royals vs Mumbai Indians) से होना है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने जहां लगातार दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है, तो वहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) दो में से एक मैच जीत चुकी है। मुंबई इंडियंस ने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था और दूसरे मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को रोमांचक मैच में 6 रन से मात दी थी। आईपीएल 2026 की अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में राजस्थान तीसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है।
अगर बारिश की वजह से मुकाबला नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस एक अंक के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी, क्योंकि उनके कुल पांच अंक हो जाएंगे और उनका नेट रन रेट भी इस टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है, जो पंजाब किंग्स से भी ज्यादा है। पंजाब किंग्स इस समय पांच अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है।
वहीं, मुंबई इंडियंस के तीन अंक हो जाएंगे और वह छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगी। इस स्थिति में पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे और दिल्ली कैपिटल्स चौथे स्थान पर बरकरार रहेंगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को एक स्थान का नुकसान होगा और वह छठे स्थान पर खिसक जाएगी।
Updated on:
07 Apr 2026 08:07 pm
Published on:
07 Apr 2026 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
