7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में मौसम ने लिया यू टर्न, लेकिन क्रिकेट फैंस की बढ़ी टेंशन, क्या रद्द होगा DC vs GT का मैच?

IPL 2026, DC vs GT Delhi Weather Forecast: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइंटस से होगा लेकिन मौसम में बदलाव ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है।

2 min read
Google source verification
क्रिकेट मैदान

कवर ले जाते हुए ग्राउंड्समैन (फोटो- IANS)

Delhi Weather Update Before DC vs GT Match: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सामने मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की टीम उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, जबकि गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही है और उन्हें शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में 8 अप्रैल को जब गुजरात टाइटंस दिल्ली के खिलाफ उतरेगी, तो वह सीजन में जीत का स्वाद चखना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम हैट्रिक के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

हालांकि, दोनों टीमों के इरादों पर मौसम पानी फेर सकता है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को आसमान में बादल गरज सकते हैं और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगर बारिश होती है, तो मैच पर भी असर पड़ सकता है।

हालांकि, अच्छी खबर यह है कि जैसे-जैसे दिन ढलेगा, बारिश की संभावनाएं कम होती जाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस मौसम के बदलाव से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन क्रिकेट फैंस की टेंशन बढ़ गई है।

IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख और माधव तिवारी।

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस

साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव, शुबमन गिल, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बराड़ निशांत सिंधु और इशांत शर्मा।