7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार जसप्रीत बुमराह से भिड़े वैभव सूर्यवंशी, पहली ही गेंद पर उड़ा दिया छक्का, जानें आगे क्या हुआ

Vaibhav Suryavanshi vs Jasprit Burah: आईपीएल 2026 के RR vs MI मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में टीम का अर्धशतक पूरा किया, जिसमें बुमराह और बोल्ट जैसे गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया गया।

2 min read
Google source verification
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

IPL 2026, RR vs MI Match Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मुकाबले से पहले दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी बनाम जसप्रीत बुमराह के मुकाबले का इंतजार था। हालांकि, इस मुकाबले का इंतजार तब और बढ़ गया जब गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में लगातार बारिश होती रही। रात 10:10 बजे आखिरकार मुकाबला शुरू हुआ और मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओवरकास्ट कंडीशन में लगा कि हार्दिक पंड्या का यह फैसला उनके गेंदबाज सही साबित करेंगे, जिनमें जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे दिग्गज शामिल हैं।

धमाकेदार रही RR की शुरुआत

लेकिन पहले ही ओवर की शुरुआत चौके के साथ हुई, जब दीपक चाहर को यशस्वी जायसवाल ने शानदार चौका जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया, तीसरी गेंद पर एक और चौका जड़ा। ओवर की आखिरी दो गेंदों पर भी जायसवाल ने दो बेहतरीन चौके लगाकर पहले ही ओवर में 6 गेंदों पर 22 रन बटोर लिए।

अगले ओवर में वह मुकाबला देखने को मिला, जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे—वैभव सूर्यवंशी बनाम जसप्रीत बुमराह। बुमराह की पहली ही गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का जड़ते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने एक सिंगल लिया, जबकि तीसरी गेंद पर जायसवाल ने भी सिंगल लिया। ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यवंशी ने एक और छक्का जड़ दिया। हालांकि, आखिरी दो गेंदों पर वह रन नहीं बना सके।

14 गेंदों में ठोक डाले 39 रन

इसके बाद अगले ओवर में जायसवाल और सूर्यवंशी ने ट्रेंट बोल्ट की जमकर धुनाई की। पहली दो गेंदों पर जायसवाल ने छक्के लगाए, तीसरी गेंद पर एक सिंगल लिया गया, जबकि चौथी गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का जड़ दिया। इस तरह राजस्थान रॉयल्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने महज 2.4 ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। यानी 16 गेंदों में ही टीम ने अर्धशतक पूरा कर लिया। 5 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 80 रन बना लिए लेकिन 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेज दिया। सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 चौका शामिल था।