31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6,6,6,6,6,6… 35 गेंद पर शतक जड़ कुशल ने वैभव-अभिषेक को पछाड़ा, T20 इंटरनेशनल में दूसरी बार बने 300 से ज्‍यादा

Kushal Bhurtel T20i Records: नेपाल के कुशल भुर्टेल ने चाईना के खिलाफ 2026 एशियन गेम्स मेन्स T20I क्वालीफायर में महज 35 गेंदों पर 16 छक्‍कों के साथ शतक जड़ते हुए वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस पारी में उन्‍होंने लगातार छह छक्‍के के साथ युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 31, 2026

Kushal Bhurtel T20i Records

मैच के दौरान शॉट खेलते कुशल भुर्टेल। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Kushal Bhurtel T20i Records: एशियन गेम्स 2026 मेन्स T20I क्वालीफायर में रविवार को सिंगापुर में धमाकेदार शुरुआत करते हुए नेपाल ने चीन के खिलाफ 313/2 का विशाल स्कोर बनाया। नेपाल की पारी ओपनर कुशाल भुर्टेल के जबरदस्त शतक और कुशाल मल्ला और रोहित पौडेल के नाबाद अर्धशतकों की वजह से दमदार रही। भुर्टेल ने 43 गेंदों पर पांच चौकों और 16 छक्कों की मदद से 129 रन बनाए। भुर्टेल ने इस पारी के एक ओवर में छह छक्‍के लगाकर ने केवल युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की, बल्कि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया।

कुशल भुर्टेल एलीट क्लब में शामिल हुए

अपनी पारी के दौरान भुर्टेल ने चीन के चेन झूओ यू की गेंदों पर लगातार छह छक्के मारे। यह इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर भी था, जिसमें चेन ने 37 रन दिए, जिसमें एक एक्स्ट्रा रन वाइड भी शामिल था। पुरुषों के T20I में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने वाले प्‍लेयर्स में सबसे ऊपर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम है, जिन्‍होंने 2007 में इंग्‍लैंड के खिलाफ छह छक्‍के लगाए थे।

इसके बाद दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्‍होंने 2021 श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था। तीसरी बार टी20 इंटरनेशनल में ये कमाल 2024 में नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने कतर के खिलाफ छह छक्‍के लगाए थे। फिर 2025 में बुलगारिया के मनान बशीर ने जिब्राल्टर के खिलाफ एक ओवर में छह छक्‍के लगाए थे। कुशल भुर्टेल भी अब इस एलीट क्‍लब में शामिल हो गए हैं।

एक ओवर में 6 छक्‍के के साथ सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

क्रमखिलाड़ीवर्षटीमविरोधी टीमएक ओवर में रन
1युवराज सिंह2007भारतइंग्लैंड36 (6,6,6,6,6,6)
2कीरोन पोलार्ड2021वेस्टइंडीजश्रीलंका36 (6,6,6,6,6,6)
3दीपेंद्र सिंह ऐरी2024नेपालकतर36 (6,6,6,6,6,6)
4मनान बशीर2025बुल्गारियाजिब्राल्टर36 (6,6,6,6,6,6)
5कुशल भुर्टेल2026नेपालचीन37 (6,6,6,6,6, वाइड, 6)

वैभव-अभिषेक को कुशल ने छोड़ा पीछे

कुशल भुर्तेल ने अपनी पारी में 16 छक्के लगाने के साथ ही एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ दिया। वैभव ने इंडिया ए के लिए एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी20 में 144 रन की पारी में 15 छक्के लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में 37 गेंद पर टी20 शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।