नितीश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अब वे आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
IPL 2026 Nitish Rana Trade: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने कप्तान संजू सैमसन को पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ट्रेड कर दिया है। संजू के साथ ही फ्रेंचाइजी ने मिडल ऑर्डर बल्लेबाज नितीश राणा को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को ट्रेड किया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि बीसीसीआई ने की है। पिछले सीजन में नितीश ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 217 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 161.94 रहा था।
नितीश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2025 ऑक्शन में 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब IPL 2026 में वे अपनी होम फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैदान पर नजर आएंगे। उनके बदले दक्षिण अफ्रीका के पावरहिटर डोनोवन फेरिरा राजस्थान रॉयल्स में वापसी कर रहे हैं। फेरिरा टी20 क्रिकेट में 160 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ-साथ ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं, जो टीम के लिए बहुमूल्य साबित हो सकते हैं।
बता दें कि राणा आईपीएल में अबतक 100 से अधिक मैच खेल चुके हैं। वे पहले मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा रह चुके हैं। खास बात यह है कि 2023 में श्रेयस अय्यर की चोट के दौरान उन्होंने KKR की कप्तानी संभाली थी।