क्रिकेट

PBKS को जीत की पटरी से उतारने के इरादे से उतरेगी LSG, जानें दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी

IPL 2026 PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक 5 मैच खेले हैं और 4 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वह अंक तालिका में सबसे ऊपर है।

2 min read
Apr 18, 2026
पंजाब किंग्स (फोटो- IANS)

PBKS vs LSG Head to Head: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 29वां मुकाबला पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें पीबीकेएस जीत का क्रम जारी रखना चाहेगी। पंजाब किंग्स इस सीजन इकलौती ऐसी टीम है, जिसने अब तक कोई भी मैच नहीं गंवाया है। टीम 5 में से 4 मैच जीत चुकी है, जबकि एक मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जो रन चेज करने में खास तौर पर सफल रहे हैं, जैसा कि उनके शानदार नेट रन रेट (+1.067) से पता चलता है।

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी इकाई ने दबाव में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें 2025 सीजन के बाद से चेज करते हुए अपने पिछले 11 में से 9 मैच जीतने में मदद मिली है। यह सिलसिला मुंबई इंडियंस पर उनकी हालिया जीत में भी जारी रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स को उनकी बढ़त रोकने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। दूसरी ओर, एलएसजी इस समय संघर्ष कर रही है। टीम ने 5 में से 2 मैच गंवाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के साथ शुरुआत करने के बाद एलएसजी ने सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। इसके बाद उसे लगातार दो मैचों में हार झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह के फ्लॉप होने की वजह हार्दिक पंड्या? मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज ने बताया कहां हो रही है चूक

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अच्छी-खासी प्रतिद्वंद्विता रही है, जिसमें दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए 6 मैचों में से 3-3 मैच जीते हैं।

पंजाब किंग्स की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान।

Also Read
View All