क्रिकेट

DC के स्पिनर्स ने कसा RCB पर शिकंजा, फिल साल्ट की तूफानी पारी के बावजूद नहीं छू पाई 180 का आंकड़ा

Phil Salt Fifty vs Delhi Capitals: RCB के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 38 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली

2 min read
Apr 18, 2026
आरसीबी बनाम डीसी (फोटो- IANS)

IPL 2026, RCB vs DC Update: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से हो रहा है। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए 176 रन का लक्ष्य मिला है।

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह फ्लॉप होने की वजह हार्दिक पंड्या? मुंबई इंडियंस के पूर्व दिग्गज ने बताया कहां हो रही है चूक

ओपनर्स ने जोड़े 52 रन

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बेंगलुरु की टीम इस मैच में ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी। विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने पारी की शुरुआत की और पहले 5 ओवर में टीम को 52 रन तक पहुंचा दिया। हालांकि, छठे ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली 19 रन बनाकर आउट हो गए।

साल्ट ने जड़ा शानदार अर्धशतक

इसके बाद देवदत्त पडिक्कल 18 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। मुकेश कुमार ने कप्तान रजत पाटीदार को पवेलियन भेजा, जबकि अक्षर पटेल ने टिम डेविड को 26 रन पर आउट किया। उधर कुलदीप यादव ने अर्धशतक जमाने वाले फिल सॉल्ट को 63 रन पर आउट किया। सॉल्ट ने 38 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खतरनाक होते दिख रहे फिल साल्ट (Phil Salt) की पारी पर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने जैसे ही ब्रेक लगाया, बाकी बल्लेबाज भी लगातार अंतराल में आउट होते गए। जितेश शर्मा 14 रन, रोमारियो शेफर्ड 1 रन और क्रुणाल पंड्या 12 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

दिल्ली के लिए कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट झटके। कुलदीप यादव और लुंगी एन्गिडी ने भी 2-2 विकेट हासिल किए। कुलदीप ने 4 ओवर में 32 रन दिए, जबकि एन्गिडी ने 39 रन खर्च किए। मुकेश कुमार ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया। टी. नटराजन और मोहम्मद नबी को कोई सफलता नहीं मिली। नबी ने 3 ओवर में 36 रन दिए।

Also Read
View All