क्रिकेट

Shreyas Iyer Fined, PBKS vs GT: श्रेयस अय्यर ने पहले ही मैच में कर दी ये गलती, लगा 12 लाख का जुर्माना!

Shreyas Iyer fine: IPL 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर पर स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

2 min read
Apr 01, 2026
पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस अय्यर (Photo - IANS)

IPL 2026, Punjab Kings vs Gujarat Titans, Shreyas Iyer Fine: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया। लेकिन बावजूद इसके पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक बड़ा झटका लगा है।

कप्तान अय्यर पर स्लो ओवर-रेट की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आईपीएल के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस सीजन में स्लो ओवर-रेट के लिए दंडित होने वाले अय्यर पहले कप्तान बन गए हैं। यह उनकी टीम की इस सीजन की पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल आचार संहिता के तहत उन पर यह कार्रवाई हुई।

ये भी पढ़ें

Shreyas Iyer injury: आईपीएल से फिर बाहर हो जाएंगे श्रेयस अय्यर? जानें कितनी गंभीर है चोट, खुद दी जानकारी

रोमांचक जीत और कूपर का जलवा

पंजाब बनाम गुजरात का ये मैच काफी रोमांचक रहा। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत हासिल की। गुजरात ने पंजाब को 162 रनों का टारगेट दिया था। अपने डेब्यू मैच में ही कूपर कोनोली छा गए। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच में सबसे मुश्किल वक्त तब आया जब पंजाब ने 110 रन पर 2 विकेट खोए थे, लेकिन फिर प्रसिद्ध कृष्णा (3/29) की घातक गेंदबाजी की वजह से टीम लड़खड़ा गई और स्कोर 118 पर 6 विकेट हो गया। कूपर कोनोली की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने पंजाब को 19.1 ओवर में ही मैच जिता दिया। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

बीच मैच में चोटिल हुए अय्यर

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। कोनोली की एक शॉट नॉन-स्ट्राइक पर खड़े अय्यर के हाथ से टकरा गया। अय्यर को तेज चोट लगी। गेंद लगने के साथ ही वह क्रीज पर ही गिर गया। मेडिकल टीम द्वारा उपचार के बाद वह बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए। इंजरी के तुरंत बाद ही अय्यर का विकेट गिर गया।

कप्तान श्रेयस ने क्या कहा?

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने टीम की छोटी सी गिरावट पर बात करते हुए कहा, 'जब मैं आउट होकर अंदर अपनी चोट पर बर्फ लगा रहा था, तब अचानक हमने दो विकेट खो दिए। IPL में ऐसी चीजें होती रहती हैं; आपको शांत रहना पड़ता है। कूपर मैदान पर थे और उन्होंने बहुत ही धैर्य के साथ बल्लेबाजी की।' श्रेयस ने कूपर की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कुछ शॉट्स, खासकर राशिद खान के खिलाफ, देखने लायक थे।

अब आगे क्या?

पहली जीत के बाद अब पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ होगा। बता दें कि CSK अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से हार चुकी है, ऐसे में वह अपने घरेलू मैदान पर वापसी की पूरी कोशिश करेगी।

Also Read
View All

अगली खबर